scriptकांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क नहींःजितिन प्रसाद | No Difference in Congress statement and working - Jatin Prasad | Patrika News

कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क नहींःजितिन प्रसाद

locationलखीमपुर खेरीPublished: Dec 23, 2018 09:14:01 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

जबकि केंद्र एवं प्रदेश शासित भाजपा ने आज तक अपने किए हुए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।

 Jatin Prasad

कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क नहींःजितिन प्रसाद

लखीमपुर-खीरी. कांग्रेस की कथनी और करनी में अन्तर नहीं है। कांग्रेस पार्टी जो जनता के बीच चुनाव के समय कहती है कि सरकार बनने के तत्काल बाद अपना किया हुआ वादा पूरा करती है। कांग्रेस ने अभी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के चुनाव में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी। वहां की जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने का बहुमत दिया और कांग्रेस की सरकार स्थापित होते ही दो दिन के अंदर तीनों राज्यों के किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया। जबकि केंद्र एवं प्रदेश शासित भाजपा ने आज तक अपने किए हुए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया।
चुनाव के समय भाजपा जनता के समक्ष सरकार बनाने के लिए बड़े-बड़े वादे करती है। परंतु सरकार बनने के बाद अपने किए हुए वादे भूल जाती है और जनता को उसके हाल पर छोड़कर भाजपा के नेता सत्ता का सुख भोगने लगते हैं उन्हें जनता की समस्याओं से कोई भी लेना-देना नहीं रह जाता है। यह विचार पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने धौरहरा विधान सभा के ईसानगर गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
सभी कार्यकर्ता जोरदार नारे लगाते रहे
इससे पहले जितिन प्रसाद का लखीमपुर में आगमन पर कांग्रेस जनों द्वारा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस कचहरी में भव्य स्वागत किया गया। उत्साहित कांग्रेसजनों द्वारा जितिन प्रसाद को फूल-मालाओं से लाद दिया। सभी कार्यकर्ता जोरदार नारे लगाते रहे। गेस्ट हाउस में लगभग एक घंटे तक जनपद के सभी वरिष्ठ एवं युवा नेताओं के साथ जितिन प्रसाद ने मेल-मुलाकात कर संगठन को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए विचार-विमर्श किया। इसके बाद जितिन प्रसाद धौरहरा विधान सभा के लिए रवाना हो गए।
पहले भी किसानों का कर्ज माफ किया था
जितिन प्रसाद ने धौरहरा विधान सभा के ईसानगर गांव में कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले भी किसानों का कर्ज माफ किया था। आने वाले समय में भी किसानों की समस्याओं को देखते हुए पार्टी उनका कर्ज माफ करेगी। कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, नौजवानों, महिलाओं के हितों के लिए काम करती है और सदैव करती रहेगी। जो पार्टियां चुनाव के समय झूठे वादे करती हैं आने वाले समय में जनता उनको सबक सिखायेगी और जब भी जनता का समय आता है तो वह ऐसे लोगों को सबक सिखा ही देती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो