scriptदुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप को बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 10 से 20 लाख सांप की कीमत | police caught man who was going to sell two faced snake | Patrika News

दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप को बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 10 से 20 लाख सांप की कीमत

locationलखीमपुर खेरीPublished: Sep 14, 2020 04:23:41 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

जिले में दुर्लभ प्रजातियों के सांपों की डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप को बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 10 से 20 लाख सांप की कीमत

दुर्लभ प्रजाति के दो मुंहे सांप को बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 10 से 20 लाख सांप की कीमत

लखीमपुर खीरी. जिले में दुर्लभ प्रजातियों के सांपों की डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की संदीप नाम का शख्स दुर्लभ प्रजाति के दो सांप बैग में भरकर किसी को बेचने वाला है। जानकारी होने पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो बात सच निकली। इसके बाद पुलिस ने संदीप को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
10 से 20 लाख सांप की कीमत

पुलिस ने वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया। दो मुंहे सांप कहे जाने वाले रेड सैंड बोआ जिसकी कीमत भारत में 10 से 20 लाख और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ तक की है। यह कीमत सांप के वजन पर निर्भर होती है। रेड सैंड बोओ सांप भारत, पाकिस्तान, ईरान में पाया जाता है। यह दूसरे सांपों की तरह जहरीला होता है। ये चूहे, कीड़े मकौड़े और छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाता है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि मुखबिर ने सूचना दी कि कस्ता कालोनी से भुड़कुड़ा जाने वाले मार्ग पर पेड़ के नीचे तस्करी के लिए सांप सहित एक व्यक्ति खड़ा है। वह किसी ग्राहक को इस सांप को बेचने वाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो