लखीमपुर खेरी

किसी में हिम्मत नहीं कि भारत को आंख दिखा सके: राजनाथ सिंह

– गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खीरी में जनसभा को किया संबोधित
– भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में बताया
– विपक्ष पर साधा निशाना

लखीमपुर खेरीApr 26, 2019 / 07:22 pm

Karishma Lalwani

किसी में हिम्मत नहीं कि भारत को आंख दिखा सके: राजनाथ सिंह

लखीमपुर खीरी. राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नही बल्कि देश बनाने के लिये करनी चाहिये। आज दुश्मन देश की हिम्मत नही कि वे भारत को आंख दिखा सके। यह बात गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खीरी में जनसभा संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज हमारा भारत देश जिस तरह से तरक्की कर रहा है, उस हिसाब से आने वाले समय मे भारत देश के टॉप टेन देशों में तीसरे नम्बर पर पहुंच जायेगा।
 

एक करोड़ तीस लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में एक करोड़ 30 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री उज्जला योजना के तरह लाखों लोगो को गैस सिलेंडर वितरित किये गये। राजनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि अगर उनकी सरकार बनी, तो राष्ट्रीय द्रोह का कानून समाप्त कर दिया जायेगा। कांग्रेस भारत देश को कमजोर करने का काम कर रही है। हमे राष्ट्रीय द्रोह के कानून को और भी कठोर बनाना है, जिससे दुश्मनों की रूह कांप जाए।
हार के डर कि हुआ गठबंधन: राजनाथ सिंह

सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अपनी हार के डर से उन्होंने गठबंधन किया। उन्हें पता था कि अगर वे लोग साथ नहीं आए, तो तिनके की तरह उड़ जाएंगे। पुलवामा हमले पर कहा कि दुश्मनों ने सैनिकों पर हमला किया तो जवाब में भारत भी चुप नहीं बैठा। दुशमन देश के भीतर घुसकर उसके पसीने छुड़ाए। लेकिन दुर्भाग्य है कि विपक्ष ने इस पर सबूत मांगे। उन्हें यह नही पता कि लाशें बहादुर नही गिनते। लाशें तो गिद्ध गिना करते हैं। अंत मे राजनाथ सिंह ने सभा मे मौजूद लोगों से लखीमपुर की दोनो सीटों के प्रतियाशियो को विजय बना कर लोकसभा भेजने की अपील की।
ये भी पढ़ें: टूटा गर्मी का रिकार्ड, पारा 42 पार, घर से बाहर निकलना दूभर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.