scriptअब से अगर मंडी में नहीं मिला सही दाम, तो किसानों को करना होगा बस ये काम, मिलेगी मुंह मांगी रकम | Rashtriya Krishi Bazar Yojana E Name facility | Patrika News

अब से अगर मंडी में नहीं मिला सही दाम, तो किसानों को करना होगा बस ये काम, मिलेगी मुंह मांगी रकम

locationलखीमपुर खेरीPublished: Dec 30, 2018 08:40:27 am

सरकार ने तीन प्रदेशों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के बीज ऑनलाइन खरीद-फरोख्त को मंजूरी दे दी है…

Rashtriya Krishi Bazar Yojana E Name facility

अब से अगर मंडी में नहीं मिला सही दाम, तो किसानों को करना होगा बस ये काम, मिलेगी मुंह मांगी रकम

लखीमपुर खीरी. सरकार द्वारा किसानों का अनाज, सब्जी, फल समेत बाकी चीजों का अच्छा भाव मिल सके, इसके लिये राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना (ई-नेम) लागू कर दिया है। अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तीन प्रदेशों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के बीज ऑनलाइन खरीद-फरोख्त को मंजूरी दे दी है। इससे कोई भी किसान लखीमपुर की मंडी से ही प्रदेश या दूसरे प्रदेशो की कृषि मंडी में ऑनलाइन अपना आनाज, सब्जी, फल की बिक्री कर सकता है। इसके लिए व्यापारियों को यूनीफाइड लाइसेंस जारी किया जा रहा है। जिससे एक ही लाइसेंस पर व्यापारी किसी भी राज्य की मंडी में खरीद कर सकता है। योजना का लाभ पाने वाले लोगो का पंजीकरण किया जा रहा है।
मंडियों होंगी हाईटेक

जनपद की 5 मंडियों लखीमपुर, गोला, मोहम्मदी और तिकुनिया को ई-नेम पोर्टल से जोड़ा जा चुका है। लखीमपुर मंडी समिति में ई-नेम पोर्टल पर अब तक 68000 किसानों को पंजीकृत किया गया है। इसके साथ ही 20 ट्रांसपोर्ट का भी पंजीकृत किए गए हैं। अंतरराज्य व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इन मंडियों को हाईटेक करने की जरूरत है। इसके लिए मंडियों को 8 कंप्यूटर सिस्टम और ऑपरेटर भी मुहैया कराए जाएंगे। दूसरे जिले या दूसरे राज्य की मंडी में अनाज बेचने के लिए व्यापारियों को यूनीफाइड लाइसेंस जारी किये जा रहे हैं। जिसमें अब तक लखीमपुर मंडी में पांच व्यापारियों को लाइसेंस भी जारी कर दिए गए हैं।
किसानों को मिलेगा सही दाम

किसान खुद के ई-नेम के जरिए उत्तराखंड, मध्य प्रदेश की मंडी में अपना अनाज, फल, सब्जी बेच सकता है। इसके लिए किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है। किसान उपज बेचने के लिए मंडी सचिव से भी संपर्क कर सकते हैं। वही मंडी सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि अंतरराज्य व्यापार को बढ़ावा मिलने से किसानों को उपज का सही दाम प्राप्त हो सकेगा। लखीमपुर मंडी में इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। जिसमें 10 क्विंटल टमाटर की बिक्री उत्तराखंड की रुद्रपुर मंडी के व्यापारी को दी गई है। 31 दिसंबर तक सभी को यूनीफाइड लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो