scriptरात को भी लू के थपेड़े, लगातार बढ़ा है रात का तापमान | Hot winds blowing the night also | Patrika News

रात को भी लू के थपेड़े, लगातार बढ़ा है रात का तापमान

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jun 06, 2017 08:51:00 pm

Submitted by:

vikas meel

पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी पर भले ही मंगलवार को चली हवा ने ब्रेक लगाया हो लेकिन इसके बावजूद देर रात तक गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान करते रहे।

temperature

temperature

श्रीगंगानगर. 

पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी पर भले ही मंगलवार को चली हवा ने ब्रेक लगाया हो लेकिन इसके बावजूद देर रात तक गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान करते रहे। देर रात तक हवा में ठंडक नहीं आ पाई। जिला मुख्यालय का पिछले करीब एक सप्ताह से यही हाल है। दिन और रात के तापमान में दस से पंद्रह डिग्री सेल्सियस के अंतर से दिन और रात में गर्मी लगभग एक जैसी ही महसूस हो रही है। देर रात हवा तो चलती है लेकिन इसमें भी दोपहर की गर्मी जैसी ही चुभन रहती है।
पिछले करीब छह दिन के तापमान का तुलनात्मक अध्ययन करें तो एक और दो जून को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पंद्रह से बीस डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा लेकिन तीन जून को यह अंतर और कम हो गया। इस दिन तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था वहीं न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अगले दिन चार जून को अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर 17 डिग्री से अधिक रहा लेकिन पांच और छह जून को न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई और अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह गया।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने से दिन में भी रात जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा है। वहीं, अब आंधी या बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो