scriptसाध्वी प्राची का राम मंदिर पर बयान, कहा जैसे बाबरी मस्जिद ढहाई वैसे ही तैयार होगा राम मंदिर ढांचा | sadhvi prachi big statement on ram mandir | Patrika News

साध्वी प्राची का राम मंदिर पर बयान, कहा जैसे बाबरी मस्जिद ढहाई वैसे ही तैयार होगा राम मंदिर ढांचा

locationलखीमपुर खेरीPublished: Nov 23, 2018 06:58:25 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

गौशाला का उद्घाटन करने आईं साध्वी प्राची ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है

sadhvi prachi

साध्वी प्राची का राम मंदिर पर बड़ा बयान, कहा जैसे बाबरी मस्जिद ढहाई गई वैसे ही तैयार होगा राम मंदिर का ढांचा

लखीमपुर खीरी. गौशाला का उद्घाटन करने आईं साध्वी प्राची ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे छह दिसम्बर को बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी और राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी, उसी तरह इस बार छह दिसम्बर से राम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा।
अयोध्या चलो बाइक रैली में भी होंगी शामिल

निघासन तहसील क्षेत्र के बैरिया गांव में प्रहरी बाबा गौशाला के उद्घाटन में शुक्रवार को पहुंचीं साध्वी प्राची ने गौशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद शहर के स्थानीय बिलोबी मैदान से बाइक रैली में शामिल हुईं। साध्वी प्राची ने 25 नवम्बर को अयोध्या चलो बाइक रैली में भी हिस्सा लिया है। यह बाइक रैली शहर के विभन्न मार्गों से होते हुए निकलेगी।
शुरू होगा राम मंदिर निर्माण

एक सवाल के जवाब में साध्वी प्राची ने कहा कि राम मंदिर बनाने का प्रयास रहेगा सरकार के माध्यम से और कोर्ट के माध्यम से। साथ ही जिस तरह से बाबरी मस्जिद को तोड़कर राम मंदिर के लिए ढांचा तैयार किया गया था, उसी तरह छह दिसम्बर को राम मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। यह लाखों लोगों को श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जो तैयारियां अयोध्या में चल रही हैं, उसी के आधार पर वहां राम मंदिर निर्माण शुरू होगा। इस दौरान उनके साथ विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री संजय मिश्र व राजीव त्रिवेदी सहित भाजपा व विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो