scriptबाढ़ और कटान से बचाव के लिए बनाए गए सुरक्षा कवच, किसानों ने कहा इस बार बढ़िया और तेजी से हुआ काम | Safety measures designed to protect against floods and biting | Patrika News

बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बनाए गए सुरक्षा कवच, किसानों ने कहा इस बार बढ़िया और तेजी से हुआ काम

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jun 22, 2020 09:38:56 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

लखीमपुर खीरी में जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर वहां की स्थिति का हाल जाना

बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बनाए गए सुरक्षा कवच, किसानों ने कहा इस बार बढ़िया और तेजी से हुआ काम

बाढ़ और कटान से बचाव के लिए बनाए गए सुरक्षा कवच, किसानों ने कहा इस बार बढ़िया और तेजी से हुआ काम

लखीमपुर खीरी. जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर वहां की स्थिति का हाल जाना। डीएम ने उनके साथ उपस्थित अधिकारियों को निर्देशि दिया कि तटबंधों के अतिसंवेदनशील स्थल एवं बाढ़ तथा कटान से प्रभावित ग्रामों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में रिजर्व स्टाक के रूप में सीमेन्ट की खाली बोरी, नाॅयलान क्रेट, ब्रिक रोड़ा, बांस बल्ली, परक्यूपाइन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय तथा संवदेनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी की जाए।
मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने परियोजना के संबंध में अब तक किए गए कार्यों के संबंध में डीएम-एसपी को बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप बाढ़ की विभीषिका से निपटने में जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में वह पूरी तरह से तत्पर हैं। अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने बताया कि परियोजना की लागत 632.47 लाख है। परियोजना में 880 मीटर लंबाई व 50-50 के अंतराल पर 21 मीटर लंबाई में 10 मीटर चैड़ाई में सीमेंट की खाली बोरी में बालू भरकर उसे नायलान क्रेट में भरकर काम किया जा रहा है।
डीएम-एसपी ने मौजूद अधिकारियों को सतत् चैकशी बरतने, तटबन्धों पर पेट्रोलिंग करने, बाढ़ क्षेत्र में सुरक्षा समितियां बनाकर उनसे लगातार समन्वय स्थापित करने, तटबन्ध में कही कटान की सूचना प्राप्त होने पर दु्रत गति से पहुंचकर फ्लड फाइटिंग का कार्य करने, तटबन्धों एवं बाढ़ से कटान के स्थल का तत्काल अनुरक्षण आदि कार्य करने से बाढ़ध्जलप्लावन से बचाव किये जाय। निरीक्षण में परियोजना का कार्य गुणवत्तापरक व कार्य की प्रगति संतोषजनक पायी गई। डीएम ने निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य ससमय पूर्ण किया जाए। परियोजना समय से पूर्ण होने पर ही इसका वास्तविक लाभ जनता को मिल सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो