scriptसमाजवादी पार्टी में बागी हुए 6 नेताओं पर हुई बड़ी कार्रवाई | Samajwadi Party Expelled six party workers during nikay chunav | Patrika News

समाजवादी पार्टी में बागी हुए 6 नेताओं पर हुई बड़ी कार्रवाई

locationलखीमपुर खेरीPublished: Nov 17, 2017 12:48:24 pm

Submitted by:

Dhirendra Singh

छह वर्ष के लिए निष्कासित किए गए आधा दर्जन सपाई।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखीमपुरखीरी. समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में सपा द्वारा घोषित पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ने वाले और बागी प्रत्याशियों का समर्थन करने वाले सक्रिय सदस्यों व कार्यकर्ताओं पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हे पार्टी की सक्रिय सदस्यता व प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।

सपा के छह नेताओं पर गिरी गाज
सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ने वाले व उनका समर्थन करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। पटेल ने लखीमपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाली पारूल गुप्ता, बरबर से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले लाला हिकमतुल्ला, पलिया से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले गौरव गुप्ता, धौरहरा नगर पंचायत से अपनी पत्नी मंजू जायसवाल को लड़ाने वाले राजू जायसवाल, धौरहरा नगर पंचायत से ही अपनी पत्नी सरोजनी मिश्रा को लड़ाने वाले नेत्र प्रकाश मिश्रा को पार्टी से निष्कासित किया है। इसके अलावा विभिन्न नगर पालिकाओं में पार्टी प्रत्याशियों का विरोध करने वाले पशुपतिनाथ शुक्ला, दिलशाद कादरी, सुनील गुप्ता ’सेल्फी’, संजय गुप्ता ’कन्हैया’, राजेश दीक्षित, सिंगाही से उमाकान्त कटियार पूर्व सभासद को पार्टी विरोधी कार्य करने पर पार्टी की सक्रिय सदस्यता से व प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने आगे बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सपा मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, इसीलिए यूपी में पार्टी नगर निकाय चुनाव अपने सिम्बल पर लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के खिलाफ लड़ने वाला या उसका समर्थन करने वाला कभी भी समाजवादी पार्टी विचारधारा का नहीं हो सकता। इसके साथ ही पार्टी उन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगी जो पार्टी के खिलाफ जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो