scriptजल लेकर लौट रहे एक दर्जन से अधिक कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर | seven kanwad injured and one dead in accident | Patrika News

जल लेकर लौट रहे एक दर्जन से अधिक कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर

locationलखीमपुर खेरीPublished: Aug 11, 2019 06:32:55 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– तेज रफ्तार कार की टक्कर से सात कांड़ घायल
– एक की हो गई मौत

lakhimpur kheri

जल लेकर लौट रहे एक दर्जन से अधिक कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर

लखीमपुर खीरी. तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाने से आधा दर्जन से अधिक कांवड़ियों का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में सात कांवड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती किया। फर्रुखाबाद से जल भरकर लौट रहे कावंड़ियों थे। अचानक सामने से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सात कांवड़ घायल हुए। घायलों में रामकिशोर (32), राजू वर्मा (40 ), राम लखन (30), सुरेश (48), फूल चंद (48), राजेंद्र पुत्र और बाबूराम (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभ घायलों को मोहम्मदी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। घायल रामकिशोर की हालत नाजुक होने के कारण उसे शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो