script

विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, दस्तक अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jul 01, 2019 09:06:00 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

कलेक्ट्रेट परिसर में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Special communicable disease control program in Lakhimpur Kheri

विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, दस्तक अभियान एवं स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ

लखीमपुर-खीरी. कलेक्ट्रेट परिसर में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का विधायक मोहम्मदी व भाजपा जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सदर योगेश वर्मा, विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, विधायक कस्ता सौरभ सिंह सोनू, डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, सीडीओ रवि रंजन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने विभाग की आख्या प्रस्तुत की और बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर में नवाचार और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि हुई और गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज अग्रवाल ने संचारी रोगों को हटाने के उपाय बताए। विधायक मोहम्मदी लोकेंद्र प्रताप सिंह ने संचारी रोगों के बारे में जागरूक करने और हटाने के लिए शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें – क्षयरोग मुक्त शहर बनाने में भूमिका निभाएंगे डाकिये, टीबी मरीजों की आधुनिक जांच में मदद करेगा डाक विभाग

पुलिस अधीक्षक पूनम ने महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के विषय में प्रकाश डाला और नारी उत्पीड़न संबंधी किसी शिकायत के लिए 1090 नंबर पर शिकायत दर्ज करने की बात कही। समस्त विधायकों और अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें, जूता मौजे वितरित किए गए। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।

विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर नित्य नए आयामों को छू रहा है इसके लिए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह और सम्पूर्ण विभाग को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रों में बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा शिक्षा दान कार्यक्रम के तहत निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की प्रशंसा करते हुए चार सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। उपस्थित सभी विधायक गणों और जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्र्तगत जनपद को मिली 14 नई 108 नंबर एम्बुलेंस, जागरूकता वाहनों एवं छिड़काव वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये लोग रहे मौजूद

उल्लेखनीय है कि जनपद में 108 नंबर की 28 एम्बुलेंस थी। अब इनकी संख्या बढ़कर 42 हो गई है। जिससे जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को गति प्रदान की जा सकेगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज अग्रवाल, प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान ओपी गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक आरके जायसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सैकड़ों छात्र छात्राओं, शिक्षकों, सांसद प्रतिनिधि, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्साधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, बेसिक शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो