scriptएक साल में खुले 1 लाख खाते | one lakhs bank accounts opened in a year | Patrika News

एक साल में खुले 1 लाख खाते

locationलखीमपुर खेरीPublished: Feb 05, 2016 01:04:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

केन्द्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बीते एक साल में जोधपुर में एक लाख से अधिक खाते खोले जा चुके हैं।

केन्द्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बीते एक साल में जोधपुर में एक लाख से अधिक खाते खोले जा चुके हैं। बेटियों के बनी यह योजना पिछले साल जनवरी 2015 में शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी दस साल से कम उम्र की बेटी के लिए खाता खोल सकता है, जिस पर 9.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है।

खाते से राशि का अंतहरण दो बार हो सकता है। एक बार तब जब लड़की 18 साल की हो गई है और उसकी शादी अथवा पढ़ाई के लिए खर्च की आवश्यकता है। एेसे में कुल जमा राशि की आधी राशि का भुगतान किया जाता है। पूरी राशि का भुगतान लड़की के 21 साल की होने पर होता है। योजना की विशेष बात यह है कि इसका भुगतान संबंधित लड़की के खाते में ही होता है और यह राशि कर मुक्त भी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो