scriptईद पर मस्जिदों में नमाज अदा करने का वक्त हुआ तय | Time decided to offer prayers in mosques on Eid | Patrika News

ईद पर मस्जिदों में नमाज अदा करने का वक्त हुआ तय

locationलखीमपुर खेरीPublished: Aug 10, 2019 06:29:44 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– ईद पर नमाज अदा करने का वक्त हुआ तय
– मस्जिद में अकीदत से नमाज अदा कर सकेंगे मुसलमान

namaz

ईद पर मस्जिदों में नमाज अदा करने का वक्त हुआ तय

लखीमपुर खीरी. ईद-उल-अजहा (Eid) का त्यौहार सोमवार 12 अगस्त को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर ईदगाह, नौरंगाबाद, शमशेर नगर, महाराज नगर समेत शहर के विभिन्न मुहल्लों में ईद-उल-अजहा की नमाज अलग-अलग समय पर पढ़ी जाएगी। अंजुमन इस्लामिया (वक्फ) की तरफ से शहर की कुल 20 मस्जिदों में नमाजियों के लिए प्रबंध करवाए गए। अंजुमन के सचिव रिजवान रशीद खान ने बताया कि सुबह 7:45 बजे छाउछ की पुरानी मस्जिद से नमाज की शुरुआत होगी जो कि 9:30 बजे तक चलेगी।
इन समय पर होगी नमाज

ईदगाह मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, मीनार मस्जिद में 8:45 बजे, गुटइय्याबाग मस्जिद में 9:45 बजे, इस्लाम नगर की गरीब नवाज मस्जिद में 7:30 बजे, शमशेर नगर व महाराज नगर की मस्जिद में आठ बजे, गौसिया मस्जिद महाराज नगर में 7:30 बजे, मथना मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, कादरी मस्जिद गुलजार नगर 8:45 बजे, मस्जिद गुलजार नगर नौ बजे, इसी तरह नौरंगाबाद ईदगाह में 9:30 बजे, सुनहरी मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, कचहरी मस्जिद में आठ बजे, मस्जिद हुदा हिदायत नगर में 8:30 बजे, रफाकती मस्जिद हिदायत नगर में 8:45 बजे, हुसैनी मस्जिद नौ बजे, मदीना मस्जिद 8:30 बजे, हाथीपुर उत्तरी की अजमेर की मस्जिद 8:30 बजे, हाथीपुर कोठार की मस्जिद आठ बजे छाउच की पुरानी मस्जिद 7:45 बजे। इस प्रकार शहर की अंजुमन से संबंधित मस्जिदों में अकीदत मंद नमाज अदा कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: जानिये कब है बकरीद , इस दिन बकरे की कुर्बानी देने के पीछे यह है कारण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो