लखीमपुर खेरी

बकरी चराने गई लड़कियां फिर मिली ऐसी हालत में, देखने वालों के कांप गए रूह

पसगवां क्षेत्र के गांव जीराबोझी में सनसनी खेज घटना सामने आई है

लखीमपुर खेरीFeb 02, 2019 / 02:38 pm

Karishma Lalwani

बकरी चराने गई लड़कियों फिर मिली ऐसी हालत में, देखने वालों के कांप गए रूह

लखीमपुर खीरी. पसगवां क्षेत्र के गांव जीराबोझी में सनसनी खेज घटना सामने आई है। बकरी चराने गांव के बाहर गई दो लड़कियों का शव बिजली टॉवर पर लटका देख जनपद लखीमपुर खीरी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी पूनम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दोनों बालिकाएं नाबालिग थीं।
बकरियां चर रही थीं लेकिन लड़कियों का नहीं था पता

जीराबोझ गांव की रहने वाली किशोरियां अंजली (14) और राजनंदनी (13) घर से बकरियां लेकर चराने गई थीं लेकिन काफी देर बत जाने के बाद वे घर नहीं लौटीं। इस बीच उनकी खोजबीन में परिवार की महिलाएं जब खेतों की ओर पहुंची, तो देखा कि बकरियां खेतों में चर रही थीं लेकिन दोनों लड़कियां गायब थीं। कुछ देर बाद दोनों का शव बिजली टॉवर पर लटका मिला। यगह देख परिवार वालों में चीखपुकार मच गई। गांव में जब दोनों कशोरियों के शव मिलने की जानकारी हुई, तो सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि दोनों किशोरियों की हत्या कर उनके शव को टॉवर पर लटकाया गया है।
हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यौन शोषण के कोई निशान नहीं मिले हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसपी पूनम का कहना है कि यह दोनों लड़कियां पड़ोसी थीं और दोस्त थीं। यह रोजाना दोपहर 2 बजे खेत में जाती थीं और शाम होने से पहले घर लौट आती थीं। उनके साथ एक 14 साल का लड़का भी होता था, जो इनमें से किसी एक का भाई था। लेकिन घटना वाले दिन वे दोनों लड़कियों के साथ नहीं गया था। दोनों लड़कियां जिस फांसी के फंदे पर लटकी मिली हैं, वह उनके ही स्टॉल का बना हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindi News / Lakhimpur Kheri / बकरी चराने गई लड़कियां फिर मिली ऐसी हालत में, देखने वालों के कांप गए रूह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.