scriptचुनाव फतह के लिए भाजपा-सपा ने बनाया ये प्लान, बसपा-कांग्रेस भी पीछे नहीं | UP Nikay Chunav 2017 BJP SP BSP Conress Plan | Patrika News

चुनाव फतह के लिए भाजपा-सपा ने बनाया ये प्लान, बसपा-कांग्रेस भी पीछे नहीं

locationलखीमपुर खेरीPublished: Nov 21, 2017 09:48:32 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

स्थानीय निकाय चुनाव प्रचार को अब लगभग एक सप्ताह ही शेष बचा है।

Nikay Chunav

Nikay Chunav

लखीमपुर खीरी. स्थानीय निकाय चुनाव प्रचार को अब लगभग एक सप्ताह ही शेष बचा है। ऐसे में पहली बार अपने सिंबल पर चुनाव लड़ रहे सियासी दलों के आगे चुनौती मुँह बया खड़ी है। वही प्रत्याशी अपने चुनाव को बेहतर से बेहतर लड़ने के लिये कोई गुंजाइश नहीं छोड़ रहा है। नुक्कड़ सभाओं के दौरान एक दूसरे पर जुबानी जंगों को सभी बखूबी निभा रहे हैं। समय कम है, इसलिये चुनाव प्रचार के रंगों में और भी ताकत झोंकने की जरूरत है। कोई भी दल एक दूसरे से पीछे नहीं है। इसमें सत्ताधारी दल भाजपा हो या विपक्ष में बैठी सपा-बसपा हो, चुनाव में सभी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिये तो स्वयं पार्टी के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाल रखा है। तो खुद सुबह से ही शाम तक क्षेत्रों की धूल फांक रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में सभी दलों का हौसला बुलंद है। विजय श्री उनको ही मिले इसके लिये भी सभी तरह-तरह से हथकंडे अपना रहे हैं। इन सबके बीच 25 नवंबर को लखीमपुर में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र नाथ पांडे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
साथ ही यूपी सरकार के कई और अन्य मंत्रियों के दौरे प्रस्तावित माने जा रहा हैं। वही हम बात करें समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रचार की तो सपा के चुनाव प्रचार की कमान केवल स्थानीय नेताओं तक ही सीमित हैं। पार्टी का यह मानना है कि यह निकाय चुनाव स्थानीय चुनाव होते हैं। इनके प्रचार लोकल स्तर पर ही होने चाहिए। इसलिए संगठन ने स्थानीय नेताओं पर ही भरोसा जताया है।
बात की जाये बहुजन समाज पार्टी की तो बसपा ने भी लोकल नेताओं पर भरोसा करते हुऐ उन्हें ही इस चुनाव में जीत दर्ज कराने का जिम्मा सौंपा है। सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी भी बता दी गई है। इस चुनाव में प्रचार के लिए कोई स्टार प्रचारक नहीं आएगा।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल का कहना है कि चुनाव पूरी तरह से स्थानीय चुनाव है। इसलिये प्रचार की कमान पूरी तरह से स्थानीय स्तर पर नेताओं के मार्गदर्शन में ही निपटाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी बहुत ही शांति के साथ चुनाव लड़ रही है। अब सारा निर्णय वोटरों के हाथ में है। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी जिले की हर सीट पर पूरी मजबूती से निकाय चुनाव लड़ रही है। स्थानीय जिला यूनिट के ही पदाधिकारी एवं समाज के कार्यकर्ताओं के चुनाव प्रचार को संभाले हुए हैं। चुनाव बिल्कुल सही दिशा में जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई का कहना है कि यह निकाय चुनाव बेहद ही महत्वपूर्ण चुनाव है। साथ ही निकाय चुनाव में शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन की भी आवशकता है। और पार्टी पूरी ताकत और मेहनत से काम कर रही हैं। जिले में मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं प्रस्तावित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो