script

लोकतंत्र के महापर्व में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया- वेंकटेश्वर लू

locationलखीमपुर खेरीPublished: Jun 20, 2019 09:32:19 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल. वेंकटेश्वर लू बृहस्पतिवार को लखीमपुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने पत्रकारों से बात की।

Election officer

Election officer

लखीमपुर-खीरी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल. वेंकटेश्वर लू बृहस्पतिवार को लखीमपुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने खीरी और धौरहरा लोकसभा के सभी मतदाताओं का भारी मतदान के लिए धन्यवाद भी किया। प्रेस वार्ता में उनके साथ डीएम खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम मौजूद रहीं।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि खीरी लोकसभा और धौरहरा लोकसभा में हुआ भारी मतदान इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसीलिए खीरी जिले के सौ ऐसे कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इन चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इनमें पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। उन्होंने मीडिया का भी धन्यवाद किया और कहा कि मीडिया ने लोकतंत्र के इस महापर्व में चुनाव आयोग सहित प्रशासन व पुलिस का भी पूर्ण सहयोग किया है। यही कारण रहा कि कहीं से किसी तरह की कोई शिकायत इन दोनों लोकसभा में नहीं मिली। डीएम शैलेंद्र सिंह व एसपी पूनम की तारीफ भी उन्होंने की और कहा कि दोनों अधिकारियों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। जिस तरह से लोकसभा चुनाव में जनता ने भारी मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत किया है, उसी तरह आने वाले पंचायत चुनाव में भी भारी मतदान करके लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करें। उन्होंने उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने अपने-अपने तरीके से लोकतंत्र जैसे महापर्व में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो