scriptजीजा के साथ थे महिला के अवैध संबंध, पति बना रोड़ा तो कर दिया… | Wife accussed of foreign return husband murder | Patrika News
लखीमपुर खेरी

जीजा के साथ थे महिला के अवैध संबंध, पति बना रोड़ा तो कर दिया…

बेंगलूर का प्रकरण होने के चलते कार्रवाई से बच रही स्थानीय पुलिस।

लखीमपुर खेरीJan 04, 2018 / 05:53 pm

Ashish Pandey

Wife accussed of husband murder

Wife accussed of husband murder

लखीमपुर खीरी. एक महिला पर जीजा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का आरोप लगा है। मृत युवक के भाई ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। चूंकि हत्या की वारदात बेंगलूर (कर्नाटक) में अंजाम दी गई इसीलिए स्थानीय पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई से बच रही है और बेंगलूर पुलिस से संपर्क का प्रयास कर रही है।
भाई बोला-जीजा के साथ नाजायज संबंध हो गया था
प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजहा नंबर एक का है। मुंजहा नंबर एक निवासी शिवरतन पुत्र परमेश्वर ने बताया कि उसका छोटा भाई रामसेवक कुछ साल पूर्व कमाने के लिए सऊदी अरब गया था। आरोप है कि इसी बीच उसकी पत्नी का अपने जीजा से नाजायज संबंध हो गया। कुछ महीने पहले रामसेवक घर लौट आया। इसके बाद उसकी पत्नी व जीजा उसको बाहर कमाने के लिए कहते हुए बच्चों सहित डेढ़ माह पहले बेंगलूर जाने की बात कहकर निकल गए थे। 30 दिसंबर 2017 को रामसेवक की पत्नी, बच्चे व जीजा वापस आ गए, लेकिन उनके साथ रामसेवक नहीं लौटा। पूछने पर उन्होंने बताया कि उसके पति की मौत हादसे में बेंगलूर में हो गई है। शिवरतन ने पुलिस से उसके छोटे भाई की पत्नी तथा जीजा पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, तहरीर के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल वीके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों को कब्जे में ले लिया गया है। प्रकरण बेंगलूर का बताया जा रहा है। वहां संपर्क का प्रयास चल रहा है। कुछ लिंक मिले है जिससे यह पता चला कि किसी युवक की मौत बैंगलोर में हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
मां और पापा को ढूंढ रहे हैं मासूम
इस पूरे प्रकरण के बाद मृतक के तीन बच्चे अपने पिता और मां को ढूंढ रहे हैं। रामसेवक के तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की रूबी 12 साल, छोटी खुशबू आठ साल और छोटा पुत्र रवि किशन छह साल डरे हुए हैं। वे किसी से कोई बात भी नहीं कर रहे है। सभी बच्चे अपने ताऊ के पास रह रहे है वही उनकी देखभाल कर रहा है।

Home / Lakhimpur Kheri / जीजा के साथ थे महिला के अवैध संबंध, पति बना रोड़ा तो कर दिया…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो