scriptमहिला ने छोड़ दिया ससुराल, कारण जानकर लड़के के मां-बाप के उड़े होश | woman left in law house for toilet in lakhimpur kheri | Patrika News

महिला ने छोड़ दिया ससुराल, कारण जानकर लड़के के मां-बाप के उड़े होश

locationलखीमपुर खेरीPublished: Nov 21, 2017 02:54:08 pm

एक विवाहिता ने ससुराल में शौचालय न होने के कारण नराज होकर अपना ससुराल छोड़ दिया।

lucknow

लखीमपुर खीरी. अभी हाल में ही रिलीज हुई टायलेट एक प्रेम कथा फ़िल्म के अंदाज में एक विवाहिता ने ससुराल में शौचालय न होने के कारण नराज होकर अपना ससुराल छोड़ दिया। यही नहीं विवाहिता ने जाने से पूर्व जिला प्रशासन को भी अपने जाने के कारण को लिखित रूप में बताया।


जानकारी के अनुसार मामला लखीमपुर ब्लाक के ग्राम कोरिया जंगल निवासी जाहिद अली की पुत्री शमशुननिशा का है। शमशुननिशा का विवाह एक वर्ष पूर्व बेहजम ब्लॉक के ग्राम मिर्जापुर निवासी रोज अली के पुत्र दानिश के साथ हुआ। था। शमशुननिशा ने एसडीएम सदर को दी गईं। तहरीर में बताया है कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। उसने अपनी शादी से पहले ही अपने पति और ससुराल वालों से घर मे ही शौचालय बनवाने को कहा था। लेकिन शादी के बाद घर पहुंचने पर घर में शौचालय नहीं बना मिला, लेकिन शादी का माहौल था इसलिये कुछ नही बोली। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया शौचालय को लेकर बात और विवाद बढ़ता रहा और शादी के एक साल हो जाने के बाद भी जब शौचालय नही बना तो उसने अपनी ससुराल छोड़ने का फैसला किया और ससुराल छोड़ कर अपने मायके चली आई।

एम ए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही शमशुन निशा ने अपनी ससुराल वालों से खुला विरोध लेकर ससुराल में शौचालय न होने के कारण शादी के एक साल के बाद अपनी ससुराल को त्याग दिया। उन बहुरानियो के लिये एक मिशाल साबित हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार शौचालय को लेकर जागरुकता फैलाई जा रही है। इसके बाद भी सरकार शौचालय के नाम पर लाखों-करोड़ों खर्च भी कर रही है। इसके बाद भी ससुराल में शौचालय न होने के कारण बहुयें अपनी ससुराल छोड़ने को मजबूर हैं। इससे सीधा जिला प्रशासन पर लापरवाही की सुई अटक रही है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
एसडीएम सदर नगेंद्र सिंह के मुताबिक पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है। जिसे तो संज्ञान में लेते हुये।पूरे प्रकरण की जांच करने का आदेश दे दिया गया है। वहीं एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रार्थना पत्र जांच के लिए मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है। जिसके आधार पर आ गई कार्रवाई की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो