scriptदहेज में दो लाख की मांग, नहीं मिला तो विवाहिता को घर से निकाल दिया | Accussed of wife throwing out of house due to 2 lakh dowry demand | Patrika News

दहेज में दो लाख की मांग, नहीं मिला तो विवाहिता को घर से निकाल दिया

locationललितपुरPublished: Mar 04, 2018 03:48:26 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

बाद में पिता के घर पर गाली गलौज कर मारपीट करने का भी आरोप।
 

Accussed of wife throwing out
 ललितपुर. जहां एक ओर योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर उन्हीं महिलाओं का दहेज के लिए उत्पीडऩ किया जा रहा है। जब दहेज की मांग को पूरा नहीं किया जाता तो ससुराल में महिलाओं को या तो घर से निकाल दिया जाता है या फिर उनके साथ मारपीट की जाती है। दहेज के मामलों में तो यहां तक देखा गया है कि महिलाओं को जलाकर मार दिया जाता है। दहेज के भूखे लालची व्यक्तियों के सामने सरकार के मंतव्य भी फेल नजर आ रहे हैं।
यह है पूरा मामला
ताजा मामला थाना पूरा कला के अंतर्गत स्थानीय कस्बा का है। जहां के निवासी अवध शरण ने अपनी पुत्री की शादी झांसी जनपद के थाना सकरार अंतर्गत मगरपुर में की थी। मगर ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी लड़की को हमेशा दहेज प्रताडऩा देकर परेशान करते रहते थे और 1 दिन ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके सम्बन्ध में शिवानी पुत्री अवध शरण ने पुलिस को एक तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी शादी थाना सकरार के ग्राम मगरपुर में हुई थी। जहां पर उसकी ससुराल में शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता रहा, कुछ दिनों पहले उसके ससुराल में ज्ञानेंद्र पुत्र मोहनलाल मिश्रा धर्मेंद्र , जितेंद्र उर्फ टिंकू, मोहनलाल, विमला देवी आदि ने एक राय होकर उससे दहेज में अतिरिक्त दो लाख रुपयों की मांग की और जब उनकी मांग पूरी करने में उसने असमर्थ जताई तो ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद वह अपने पिता के पास पहुंच गई। इससे ससुराल वालों का मन नहीं भरा उन्होंने उसके पिता के घर पूराकला में आकर उसके साथ दहेज की मांग को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना के बाद रोती बिलखती पीडि़त महिला सीधा पुलिस थाना पहुंची और लिखित तहरीर देकर पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर 323, 504, 506, 398 तथा 3/4 दहेज प्रताडऩा अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। रिपोर्ट आने पर दहेज लोभियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो