scriptएन्टी टोबेको स्क्वायड टीम ने सरकारी कर्मचारी समेत 15 पर लगाया जुर्माना | Anti Tobacco squad team penalises 15 people in Lalitpur | Patrika News

एन्टी टोबेको स्क्वायड टीम ने सरकारी कर्मचारी समेत 15 पर लगाया जुर्माना

locationललितपुरPublished: Sep 07, 2018 09:57:05 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी पर हुआ जुर्माना, जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने गठित की है टीम.

Tobacco

Tobacco

ललितपुर. जहां एक ओर सरकार तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव का प्रचार-प्रसार कर उसे नियंत्रण करने का काम कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर आम नागरिक इसके प्रति जागरूक नहीं दिख रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान गुटखा आदि खाकर थूकना आम बात हो गई है। जिसको देखते हुए जिला अधिकारी के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक ने एक टीम का गठन किया। जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एन्टी टोबेको स्क्वायड टीम में जनपद सलाहकार डा0 रूद्रप्रताप सिंह बुन्देला, उप निरीक्षक रफल सिंह सैनी एवं आरक्षी मसरूर हसन द्वारा मा0 कांशीराम संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षण ललितपुर के कार्यालयों में तम्बाकू नियंत्रण हेतु अभियान चलाया गया।
स्क्वायड द्वारा मा0 कांशीराम संयुक्त जिला चिकित्सालय के प्रांगण में निरीक्षण किया गया तो तम्बाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करने वाले 9 व्यक्तियों पर धारा-4 के अन्तर्गत जुर्माना लगाया गया। जिला महिला चिकित्सालय में सिर्फ एक व्यक्ति धू्रमपान करते हये पर जाने पर रू0 200 का जुर्माना किया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय महिला एवं पुरूष के समीपस्थ 4 दुकानदार जो तम्बाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करते हुये पाये गये उन पर भी प्रथम अवस्था में रू0 200-200 का जुर्माना किया गया एवं सभी को तम्बाकू नियंत्रण कानून की धाराओं के पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
स्क्वायड द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें स्वयं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कार्यालय में स्क्वायड टीम के साथ भ्रमण किया जिसमें उनके द्वारा एक कर्मचारी का जुर्माना किया गया। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षण के कार्यालय में भी स्क्वायड द्वारा निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा सभी कार्यालयाध्याक्षों से मिलकर वार्ता की कि वह अपने कार्यालय को तम्बाकू मुक्त रखे एवं उल्लघंकनकर्ताओं पर जुर्माना करें। उपरोक्त निरीक्षण में टीम द्वारा 15 जुर्माना किये गये जिसमें कुल 2050 रुपयों की धनराशि वसूली गयी। कार्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी द्वारा टीम के साथ रहकर तम्बाकू नियंत्रण की धाराओं के बारे में अवगत कराते हुये बताया गया कि तम्बाकू नियंत्रण कानून का पालन करें एवं जुर्माना जैसे स्थिति से बचे तम्बाकू जानलेवा है। इसका सेवन छोड़ने हेतु जिला चिकित्सालय में संचालित एन0सी0डी0 क्लीनिक में तम्बाकू परामर्ष केन्द्र पर जाने की सलाह दी एवं दुकानदारों को बताया कि वह किस तरह तम्बाकू नियंत्रण कानून का पालन करते हुये तम्बाकू उत्पाद की बिक्री कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो