scriptभाजपा ने दिखाए कड़े तेवर, 9 बागियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता | BJP expels 9 leaders from party | Patrika News

भाजपा ने दिखाए कड़े तेवर, 9 बागियों को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

locationललितपुरPublished: Apr 14, 2021 08:44:30 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

– सत्ताधारी पार्टी से बगावत करने वाले मण्डल अध्यक्षों समेत सक्रिय और साधारण सदस्यों पर चला पार्टी का हंटर- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र को दिखाया 6 बर्ष के लिए बाहर का रास्ता- पार्टी में रहकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ ही चुनाव लड़ने के लिए भरी थी हुंकार

bjp.jpg

West Bengal Assembly Elections 2021: Attack and arson at BJP office in Tajpur at Bankura

ललितपुर. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि हाल ही में संपन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी से बगावत करने वाले सदस्यों को पार्टी विरोधी नीतियां अपनाने के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी से बाहर निकाले जाने वाले सभी पर आरोप है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं और पार्टी द्वारा नामित प्रत्याशियों के खिलाफ पंचायत चुनावों में ताल भी ठोक रहे हैं।
सभी 9 सक्रिय और साधारण सदस्यों के साथ-साथ मंडल अध्यक्षों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। सभी को पार्टी आलाकमान की संस्कृति पर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया। बाहर निकाले जाने बालों में वार्ड क्रमांक 12 नाराहट से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सक्रिय सदस्य एवं पूर्व जिला पचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार पुत्र रविन्द्रानंद बडौनिया (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), वार्ड संख्या 12 नाराहट से अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष हारून खां पुत्र हाजी नविदाद, वार्ड संख्या 13 सौंरई से किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल पुत्र रत्तू पाल, वार्ड संख्या 16 गुढ़ा से अनुसूचित जाति मोर्चा की मण्डल मंत्री श्रीमती राजकुमारी अहिरवार पत्नी हरिराम, वार्ड संख्या 17 सिलावन से सक्रिय सदस्य राजकुमार खटीक पुत्र रमेश खटीक(पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), वार्ड संख्या 17 सिलावन से सक्रिय सदस्य देवेन्द्र सिंह नलवंशी पुत्र डा. महेन्द्र सिंह नलवंशी, वार्ड संख्या 17 सिलावन से ही सक्रिय सदस्य महेन्द्र खटीक पुत्र हरिशंकर, वार्ड संख्या 19 कैलगुवां से बानपुर मण्डल के प्रतिनिधि एवं सक्रिय सदस्य अनुराग गोस्वामी पुत्र राजाराम गोस्वामी और वार्ड संख्या 21 पारौन से साधारण सदस्य सावित्री कुशवाहा पुत्र हरगोविन्द कुशवाहा उर्फ कल्लन को भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना और पार्टी के खिलाफ प्रचार -प्रसार करते हुए विरोध करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए आगामी 6 वर्षों के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो