scriptकांग्रेसियों ने मृतक किसानों के आश्रितों को बांटे चार-चार लाख की राहत राशि के चेक | Congress distributed four lakh relief amount checks | Patrika News

कांग्रेसियों ने मृतक किसानों के आश्रितों को बांटे चार-चार लाख की राहत राशि के चेक

locationललितपुरPublished: Dec 09, 2021 05:11:26 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

दो महीनों में जनपद में किसानों के लिए कहर बनकर टूटे समय में कई किसानों की जानें गई थी। बुवाई के सीजन में जनपद सहित कई राज्यों में खाद की किल्लत मची हुई थी जिस कारण खाद लेने की होड में कई किसानों की मौत हुई थी।

Congress distributed four lakh relief amount checks

Congress distributed four lakh relief amount checks

ललितपुर. दो महीनों में जनपद में किसानों के लिए कहर बनकर टूटे समय में कई किसानों की जानें गई थी। बुवाई के सीजन में जनपद सहित कई राज्यों में खाद की किल्लत मची हुई थी जिस कारण खाद लेने की होड में कई किसानों की मौत हुई थी। जिसमें किसी की खाद लेने के लिए लाइन में लगे-लगे मौत हो गई थी तो किसी ने खाद न मिलने से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया था। ऐसे ही मामले में जनपद में भी कई किसानों की मौत हुई थी। जनपद में हुई किसानों की मौत ने जब मीडिया के माध्यम से कांग्रेसी पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी तक पहुंची तो उन्होंने जनपद का दौरा किया था और पीड़ित किसानों के घर जाकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था और उन्हें ढहास भी बंधाया था। उन्होंने जनपद के अलग-अलग स्थानों की चार मृतक किसानों के आश्रित परिजनों को चार चार लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से उन तक पहुंचाने का काम किया।
कांग्रेस द्वारा मृतक किसान भोगी रामपाल की पत्नी पार्वती, संदीप अहिरवार, मृतक किसान महेश की पत्नी प्रभा और मृतक किसान बबलू पाल की पत्नी विमला देवी को चार- चार लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही एक किसान पर सरकारी और गैर सरकारी बकाया दो लाख का कर्ज भी आरटीजीएस के माध्यम से खाते में भेजने का काम किया। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि हमारी सरकार ने जब जब भी किसानों से जो जो वादे किए उन्हें पूरा करने का काम किया है। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनपद दौरा कर किसानों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो