scriptकोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर लौटी घर, डिस्चार्ज होने पर सीएमओ ने ताली बजाकर किया रवाना | Corona positive patient returned home recovering | Patrika News

कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर लौटी घर, डिस्चार्ज होने पर सीएमओ ने ताली बजाकर किया रवाना

locationललितपुरPublished: Jun 13, 2020 12:25:39 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

कोरोना पॉजिटिव महिला के ठीक होकर डिस्चार्ज होने पर सीएमओ व टीम ने ताली बजाकर किया रवाना

कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर लौटी घर, डिस्चार्ज होने पर सीएमओ ने ताली बजाकर किया रवाना

कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर लौटी घर, डिस्चार्ज होने पर सीएमओ ने ताली बजाकर किया रवाना

ललितपुर. जनपद में एक महिला के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। तत्काल संक्रमित महिला को जिला चिकित्सालय में किया गया। साथ ही परिवार में दो अन्य लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया था। लेकिन महिला के परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांसली थी। नेहरू नगर निवासी 45 वर्षीय महिला सुधा यादव को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया था, तत्काल पूरा क्षेत्र सील कर ऐतिहात के सारे उपाय कर दिए गए थे। महिला की पूर्ण स्वस्थ होने के बाद जैसे ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.प्रताप सिंह सहित चिकित्सालय के स्टाफ और सीनियर चिकित्सक मौजूद रहे। जैसे ही महिला चिकित्सालय से बाहर निकली सीएमओ सहित मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर महिला को बधाई और शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि लगभग 25 दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर निवासी महिला उस समय कोरोनावायरस पाई गई थी। जब उसका पुत्र अन्यत्र जनपद से मजदूरी कर अपने घर वापस लौटा था। पुत्र के वापस लौटने के बाद महिला की तबीयत खराब हुई जिसके चलते होते अस्पताल में भर्ती कराया गया कोरोना के लक्षण पाए जाने पर सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह के नेतृत्व में उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई इस बीच उसका पत्र अपने घर से अचानक कहीं चला गया था जिसका आज तक पता नहीं चल सका। लेकिन महिला अब ठीक होकर अपने घर पहुंच चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो