scriptमजूदरों को ले जा रहा वाहन पलटा, आठ मजदूर गंभीर | eight labourers in serious condition after accident | Patrika News

मजूदरों को ले जा रहा वाहन पलटा, आठ मजदूर गंभीर

locationललितपुरPublished: May 11, 2020 02:53:25 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

लॉकडाउन के कारण रोजी रोजगार छिनने के बाद मजदूरों को गांव वापिस लौटने का सिलसिला थमा नही है। पैदल व वाहनों से मजदूर महानगरों से वापिस लगातार आ रहे हैं और सड़क हादसों का शिकार भी हो रहे है

मजूदरों को ले जा रहा वाहन पलटा, आठ मजदूर गंभीर

मजूदरों को ले जा रहा वाहन पलटा, आठ मजदूर गंभीर

ललितपुर. लॉकडाउन के कारण रोजी रोजगार छिनने के बाद मजदूरों को गांव वापिस लौटने का सिलसिला थमा नही है। पैदल व वाहनों से मजदूर महानगरों से वापिस लगातार आ रहे हैं और सड़क हादसों का शिकार भी हो रहे है। ताजा मामला कोतवाली तालबेहट के अंतर्गत नेशनल हाइवे का है। दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंबई से जौनपुर जा रहे लोडर वाहन के पलटने से 15 मजदूर घायल हो गए। सभी को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया।
मुंबई में जौनपुर, प्रतापगढ यूपी के अलग-अलग गावों के मजदूर विभिन्न कारखानों में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के कारण वह रोजगार छिनने के बाद अपने गांव को वापिस पलायन करने लगे हैं। रविवार को मुबंई से जौनपुर मजदूरों को छोडऩे जा रहा लोडर वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम झरर के समीप अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिससे उसमें सवार मजदूर वाहन के नीचे दब गए। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना 108 वाहन को दी। जिस पर उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। आठ मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायलों में रामसकल (46), मुकेश (28), रोहित पाल (22), पवन (20), संभाजी (50), प्रदीप (44) सभी निवासी जौनपुर, उदय राज (48), सोनू (20), रामराज, जयनाथ (42), रामशेखर (46) बताए गए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो