scriptमौसम में बदलाव से किसानों की रोजी रोटी पर संकट, बेमौसम बरसात से फसलों के खराब होने का आशंका | farmers upset with affect on crops due to climate chane | Patrika News

मौसम में बदलाव से किसानों की रोजी रोटी पर संकट, बेमौसम बरसात से फसलों के खराब होने का आशंका

locationललितपुरPublished: Apr 16, 2019 06:37:46 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

किसानों का मानना है कि अगर दो दिन लगातार भी बारिश हुई, तो पक कर तैयार हुई फसलें काफी खराब हो सकती है

farmers

मौसम में बदलाव से किसानों की रोजी रोटी पर संकट, बेमौसम बरसात से फसलों के खराब होने का आशंका

ललितपुर. बदलते मौसम ने किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। सोमवार को हल्कि बारिश ने गर्मी से राहत के साथ-साथ किसानों को टेंशन भी दी। किसानों की फसलें खेत में पक कर तैयार हैं और कई किसानों की फसलें कट कर थ्रेसिंग के लिए भी तैयार हैं। लेकिन मौसम की बेरुखी और बेमौसम बरसात से किसान परेशान हैं। किसानों का मानना है कि अगर दो दिन लगातार भी बारिश हुई, तो पक कर तैयार हुई फसलें काफी खराब हो सकती है। इस बेमौसम बरसात से जहां खेतों में तैयार खड़ी हुई फसलों को नुकसान है, तो वहीं दूसरी ओर खेतों में थ्रेसिंग के लिए कटी पड़ी फसलें भी काफी खराब होने की संभावना है। मौसम की बेरुखी का असर जहां एक ओर किसानों पर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर बाजारों में बिकने वाले गेहूं के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे आम आदमी की जेब पर भी खास असर पड़ सकता है क्योंकि सीमित आय वाले मध्यमवर्गीय लोगों का घरेलू बजट खराब हो सकता है।
खराब मौसम से परिवार की रोजी रोटी पर संकट

पिछले चार-पांच वर्षों से जनपद के किसान मौसम की बेरुखी का खामियाजा भुगत रहे हैं। कभी ओलावृष्टि तो कभी बारिश से किसानों को नुकसान होता है। हालांकि शासन प्रशासन ने किसानों को कई मौकों पर फसलों का उचित मुआवजा भी दिया है। किसान खुमान का कहना है कि पिछले वर्ष ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसलें खराब हो गई थीं और इस बार भी मौसम हम किसानों पर मेहरबान दिखाई नहीं देता। अगर आलम यही रहा तो हमारी फसलों को खासा नुकसान हो सकता है, जिससे आने वाले समय में हमारे परिवार पर रोटी रोजी का संकट खड़ा हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो