मामला ललितुपर जिले के एक गांव का है, जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म किया जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता के पिता पर ही यह आरोप लग रहा है कि उसने शराब पार्टी के बाद नाबालिग को दुष्कर्मी को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता पास के ही एक गांव में अपनी मौसी के यहां शादी में आई थी। पीड़िता और पीड़िता का पिता दुष्कर्म के आरोपी की मोटरसाइकिल पर बैठकर ही शादी वाले गांव आया था।
शराब पार्टी के बाद नाबालिग को दुष्कर्मी के हवाले सौंप दिया
पीड़िता के मामा ने आरोप लगाया कि गांव आने के बाद लड़की के पिता ने आरोपी के साथ जमकर शराब पार्टी की और नाबालिग को दुष्कर्मी को सौंप दिया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद धमकी देता हुआ भाग गया। देर रात पीड़िता की मां और मामा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। दुष्कर्मी युवक का नाम संतोष कुशवाहा है। वह पीड़िता के गांव का ही निवासी है।

यह बात भी आई सामने
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता की मृत्यु के बाद पीड़िता की मां पीड़िता के चाचा के साथ रहने लगी थी, उसी कथित पिता ने यह घिनौना कृत्य कर डाला, जिससे मानवता शर्मसार हो गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया मामला पंजीकृत
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पास्को और SC/ST एक्ट तहत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।