scriptसरकार ने कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल के माॅडल को आदर्श माॅडल के रुप में किया स्वीकार | Government accepted model of Kalyanpura Gaugesh ashram | Patrika News

सरकार ने कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल के माॅडल को आदर्श माॅडल के रुप में किया स्वीकार

locationललितपुरPublished: Jun 16, 2019 04:29:51 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

संगोश्ठी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके शाक्य ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि जनपद कुल 2 स्थायी गौवंश आश्रय स्थल बनने हैं

ललितपुर. जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने स्थायी गौवंश वनबिहार आश्रय स्थल की भूमि का जायजा लिया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर गौवंश वनबिहार आश्रय स्थल की नीव रखी। इसके बाद उन्होंने मौके पर आयोजित संगोश्ठी में प्रतिभाग किया। संगोश्ठी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके शाक्य ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि जनपद कुल 2 स्थायी गौवंश आश्रय स्थल बन रहें हैं। एक अमझरा घाटी और दूसरा यहां भौरसिल में। इन दोनों आश्रय स्थलों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा 1 करोड़ 20 लाख प्रति आश्रय स्थल की राशि उपलब्ध करायी जा रही है। यह आश्रय स्थल जिस भूमि पर बनाये जा रहे हैं, वह भूमि पूरी तरह से पशु पालन विभाग के अधिग्रहण में होगी। भौरसिल में गौवंश आश्रय स्थल का निर्माण कुल 51.06 एकड़ भूमि पर होना है, जिसके एक तिहाई भाग में गौवंश रहेंगे तथा दो तिहाई भाग चारा हेतु संरक्षित होगी। इस गौवंश आश्रय स्थल में 2000 गौवंश संरक्षण की क्षमता है।
manvendra singh
प्रदेश के सभी गोवंश आश्रय स्थल स्थापित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा जनपद में स्थापित कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल के माॅडल को आदर्श माॅडल के रुप में स्वीकार किया गया। शासनादेश जारी कर कल्यानपुरा गौवंश आश्रय स्थल की तर्ज पर प्रदेश के सभी जनपदों में गौवंश आश्रय स्थल स्थापित करने के निर्देश दिये। जनपद ललितपुर में प्रत्येक राजस्व ग्राम में भूसा बैंक की स्थापना की गई है, जिसमें सम्बंधित राजस्व ग्राम के लेखपाल द्वारा प्रत्येक कृषक से कम से कम 1 क्विंटल भूसा प्राप्त कर भूसा बैंक में सुरक्षित रखा जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि ललितपुर में स्थापित किये जा रहे भूसा बैंकों की तर्ज पर पूरे प्रदेश के राजस्व ग्रामों में भूसा बैंकों की स्थापना से सम्बंधित शासनादेष शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा। भूसा गोदामों की स्थाना एक अच्छी पहल है, इससे जनपद के गौवंषों की भोजन की समस्या का समाधान होगा।
manvendra singh
जरूरी है जनसहभागिता

उन्होंने कहा कि आज हम 39000 गौवंशों को संरक्षित करने की स्थिति में आ चुके हैं। इस उद्देष्य के लिए जनसहभागिता जरूरी है। जन सहभागिता से ही गौवंश आश्रय स्थल कल्यानपुरा की स्थापना हुई है। कार्यक्रम में सुखसिंह यादव पुत्र रामचरन सिंह, निवासी लखनपुरा, लैब असिस्टेंट, राजकीय महाविद्यालय, ललितपुर ने गौवंश आश्रय स्थल हेतु 05 लाख 01 रुपए की धनराषि का चैक जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके शाक्य, उपायुक्त रोजगार इन्द्रमणि त्रिपाठी डाॅ0 संजीव जैन बजाज सहित ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो