scriptबीजेपी लोकतंत्र में नहीं उसकी हत्या में विश्वास रखती है: ज्योतिरादित्य सिंधिया | jyotiraditya scindia said bjp don't believe in democracy | Patrika News

बीजेपी लोकतंत्र में नहीं उसकी हत्या में विश्वास रखती है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

locationललितपुरPublished: May 05, 2019 06:23:31 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा वाले लोकतंत्र बनाए रखने में नहीं बल्कि उसकी हत्या करने में विश्वास रखती है

jyotiraditya scindia

बीजेपी लोकतंत्र में नहीं उसकी हत्या में विश्वास रखती है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ललितपुर. कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। बीजेपी के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह सागर ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर कहा था कि 23 मई के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेसी सरकार गिर जाएगी क्योंकि उनके कई विधायक हमारे संपर्क में है। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा वाले लोकतंत्र बनाए रखने में नहीं बल्कि उसकी हत्या करने में विश्वास रखती है। बीजेपी जोड़ने में नहीं बल्कि तोड़ने में विश्वास रखती है।
भाजपा को बताया जुमलेबाज वाली सरकार

सिंधिया ने कहा कि बीजेपी के लिए यह कोई नया खेल नहीं है। इसके पहले भी उन्होंने गोवा, मध्य प्रदेश, मणिपुर में पिछले कई महीनों से यह सरकार गिराने की कोशिश की है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा को जुमलेबाज बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा 74 प्लस सीटें जीतने का दावा कर रही है। इसी तरह उन्होंने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कहा 200 के पार सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मणिपुर के चुनावी नतीजों को मिलाकर भी भाजपा 200 पार नही कर पाई। इसी के साथ सिंधिया ने दावा किया कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों की मदद से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो