scriptललितपुर डीएम ने जिला पंचायत सदस्य पद की आरक्षण सूची जारी की, कईयों के सपने हुए चकनाचूर हुए | Lalitpur DM District Panchayat Member post Reservation list Released | Patrika News

ललितपुर डीएम ने जिला पंचायत सदस्य पद की आरक्षण सूची जारी की, कईयों के सपने हुए चकनाचूर हुए

locationललितपुरPublished: Mar 03, 2021 10:22:17 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

ललितपुर जिला पंचायत चुनाव की वार्ड वार सूची जारी होते ही कईयों के सपने चकनाचूर हो गए तो कईयों के खुशी झुपाए नहीं झुप रही थी।

ललितपुर डीएम ने जिला पंचायत सदस्य पद की आरक्षण सूची जारी की, कईयों के सपने हुए चकनाचूर हुए

ललितपुर डीएम ने जिला पंचायत सदस्य पद की आरक्षण सूची जारी की, कईयों के सपने हुए चकनाचूर हुए

ललितपुर. ललितपुर डीएम ने जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदारों की आरक्षण सूची जारी की। ललितपुर जिला पंचायत चुनाव की वार्ड वार सूची जारी होते ही कईयों के सपने चकनाचूर हो गए तो कईयों के खुशी झुपाए नहीं झुप रही थी। आरक्षण सूची जारी होते ही दावेदारों की स्थिति साफ हो गई और गली नुक्कड़ पर लग रही अटकलों पर भी विराम लग गया।
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: कई जिलों के ग्राम प्रधानों की आरक्षण लिस्ट जारी, बाकी जिलों की बुधवार को होगी जारी

जिला अधिकारी ए दिनेश कुमार ने मंगलवार देर शाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद में जिला पंचायत सदस्यों की वार्ड वार आरक्षण लिस्ट जारी की। जिला पंचायत चुनाव हो या ग्राम पंचायत सभी में आरक्षण को लेकर तमाम प्रकार की बातें हो रही थीं। गांव से लेकर शहर तक, हर गली नुक्कड़, पान मसाले की दुकान या चाय की सभी जगहों पर केवल, चुनाव में आरक्षण कैसा रहेगा इसी पर चर्चा होती दिखाई देती थी। बहुत से चुनाव लड़ने वालों ने लगभग 6 माह से अपना प्रचार प्रसार भी करना शुरू कर दिया था। जिसमें उनके हजारों रुपए खर्चा हो गए। किसी को उनके मनमाफिक सीट मिली तो बहुत से लोगों को पैसा बर्बाद हो गया क्योंकि वह जहां से चुनाव लड़ना चाहता था वह सीट उसके मनमुताबिक घोषित नहीं हुई।
जानिए कैसे काफी लम्बे इंतजार के बाद आखिर जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची जारी कर दी गयी। जिसमे कई दावेदारों का खेल बिगड़ गया तो कई की लाटरी ऐसे लग गयी है जैसे अंधे के हाथ बटेर लग जाता है।
जिला पंचायत वार्डवार आरक्षण सूची:- जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जनपद की सभी 21 वार्डो के आरक्षण की घोषणा की गई।
वार्ड 1, पूराकला- OBC पिछड़ा वर्ग
वार्ड 2, खादी- अनारक्षित
वार्ड 3, थाना- ST M अनुसूचित जनजाति महिला
वार्ड 4, जखौरा- BC M पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 5, थनवारा- OPEN अनारक्षित
वार्ड 6, बांसी- OPEN अनारक्षित
वार्ड 7, बुढ़वार- OPEN अनारक्षित
वार्ड 8, जाखलौन OPEN अनारक्षित
वार्ड 9 विरधा- OBC पिछड़ा वर्ग
वार्ड 10, खितवांस OPEN अनारक्षित
वार्ड 11, बालाबेहट – SC M अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 12, नाराहट- OPEN अनारक्षित
वार्ड 13, सौरई- OBC M पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 14 ,मडावरा- M अनारक्षित महिला
वार्ड 15, सैदपुर- SC अनुसूचित जाति
वार्ड 16, गुढा- SC अनुसूचित जाति
वार्ड 17, सिलावन OPEN अनारक्षित
वार्ड 18, बानपुर- M अनारक्षित महिला
वार्ड 19, कैलगुवा SC M अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 20, बार- OPEN अनारक्षित
वार्ड 21, पारौन- OBC पिछड़ा वर्ग।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7znczv
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो