scriptSurya Grahan 2020 : सूर्यग्रहण छह ग्रह पर रहेगा वक्री, इन राशियों के लोगों की खुल जाएगी किस्मत | Lalitpur Surya Grahan 2020 solar eclipse luck Astrological sign UP | Patrika News

Surya Grahan 2020 : सूर्यग्रहण छह ग्रह पर रहेगा वक्री, इन राशियों के लोगों की खुल जाएगी किस्मत

locationललितपुरPublished: Jun 21, 2020 11:16:45 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

आज 21 जून को सूर्यग्रहण शुरू हो गया है।

Surya Grahan 2020 : सूर्यग्रहण छह ग्रह पर रहेगा वक्री, इन राशियों के लोगों की खुल जाएगी किस्मत

Surya Grahan 2020 : सूर्यग्रहण छह ग्रह पर रहेगा वक्री, इन राशियों के लोगों की खुल जाएगी किस्मत

ललितपुर. आज 21 जून को सूर्यग्रहण शुरू हो गया है। पंडित कमलेश गोस्वामी ने बताया कि ग्रहण के समय क्या करना है और क्या नहीं करना है। जानें…

राशियों के अनुसार स्थिति:-
सूर्य :- मिथुन राशि में
चंद्र :- मिथुन राशि में
मंगल :- मीन राशि में
बुध :- मिथुन राशि में वक्री
गुरु :- मकर राशि में वक्री
शुक्र :- वृषभ राशि में वक्री
शनि :- मकर राशि में वक्री
राहु :- मिथुन राशि में वक्री
केतु :- धनु राशि मे वक्री
छह ग्रह वक्री जो देश के लिए ठीक नहीं :- ज्योतिष गणना के आधार से 21 जून, यानी रविवार को होने वाले सूर्य ग्रहण पर ग्रहों की ऐसी स्थिति बन रही है। आषाढ़ महीने में लग रहे इस सूर्य ग्रहण के समय 6 ग्रह वक्री रहेंगे। यह स्थिति देश और दुनिया के लिए ठीक नहीं है।
सूर्यग्रहण खास :- 6 ग्रहों के वक्री होने से ग्रहण खास होगा। यह ग्रहण राहुग्रस्त है। मिथुन राशि में राहु सूर्य-चंद्रमा को पीड़ित कर रहा है। मंगल जल तत्व की राशि मीन में है और मिथुन राशि के ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा है। इस दिन बुध, गुरु, शुक्र और शनि वक्री रहेंगे। राहु और केतु हमेशा वक्री ही रहते है। इन 6 ग्रहों की स्थिति के कारण ये सूर्य ग्रहण और भी खास हो गया है। भूकम्प, आगजनी, देश विदेश में तनाव, विवाद और तनाव के हालात बन सकते हैं। कोरोना पर सितंबर तक हालात देशहित मे आती दिख रही है।
देश में इस ग्रहण का अशुभ असर दिखेगा। इस ग्रहण पर मंगल की दृष्टि पड़ने से देश में आगजनी, विवाद और तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। चोरी, डकैती, बैंक लूट, हत्या की वारदात का योग देश मे बन रहा है।
सूर्य ग्रहण कब और कहां दिखेगा:- आज रविवार को सूर्य ग्रहण सुबह करीब 10.09 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.36 बजे खत्म होगा। इसका सूतक 12 घंटे पहले यानी 20 जून शनिवार को रात 10.09 पर शुरू हो जाएगा। जो कि ग्रहण के साथ ही खत्म होगा। कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण:- यह सूर्य ग्रहण भारत समेत एशिया और अफ्रीका के कई देशों में देखा जा सकेगा।
किन किन राशियों के लिए है ग्रहण शुभ-अशुभ:-
शुभ :- मेष,सिंह,कन्या,मकर
अशुभ:- मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मीन
सामान्य:- वृषभ, तुला, धनु, कुंभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो