scriptविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप | married woman up suicide on in lalitpur news in Hindi | Patrika News

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

locationललितपुरPublished: Sep 19, 2017 06:47:49 pm

महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

suicide

ललितपुर, जनपद के बार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गड़िया गांव में एक महिला ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी ढाई वर्ष पहले हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। प्राप्त जनाकारी के अनुसार बार थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में निवासी रामचंद्र अहिरवार का विवाह ढाई वर्ष पूर्व जनपद के पूराकलां गांव में 22 वर्षीय कौशल्या से हुआ था। सुबह उठकर जब पति ने जब कमरे मे देखा तो कौशल्या का शव फांसी पर झूल रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर एसडीएम और तहसीलदार ने मौका मुआयना कर कार्रवाई की। नवविवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया गया है कि मृतिका का एक वर्ष का मासूम बच्चा भी है।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप

महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई रामलाल पुत्र झगड़ू का कहना है कि मेरी बहिन को ससुराल में शादी के बाद से ही परेशान किया जाता था। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। वहीं नंदपुरा निवासी उसके जीजा पंचम ने बताया कि विगत लगभग 10 दिन पहले हमारी साली के घर में झगड़ा हुआ था। उसके ससुर के बुलावे पर हम अपने रिश्तेदारों के लेकर उसकी ससुराल गड़िया जाकर झगड़े के मामले को निपटाया था। अभी हाल ही में 3 दिन पहले घर में झगड़ा हुआ था जिसमें उसके साथ मारपीट की गई थी। तथा विगत रात्रि कौशल्या का झगड़ा परिजनों के साथ हुआ था। इसके पहले जेवर आदि को लेकर ही झगड़ा हो चुका है।

शरीर पर पाए गए चोट के निशान

मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि जब उसका शव फांसी के फंदे से उतारा गया तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सीने पर नाखून के खुरचने के निशान थे एवं हाथ में भी चोट के निशान बताए गए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि उसकी मार पीट कर हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और उसे आत्महत्या साबित करने की कोशिश की गई।

गांव के लोगों ने दी मायके पक्ष को मौत की खबर

युवती के मौत की खबर ससुराल पक्ष द्वारा मायके पक्ष को नहीं दी गई। उन्हें उसकी मौत की खबर गांव के ही कुछ व्यक्तियों से प्राप्त हुई जिस पर वह उसके ससुराल आए एवं उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को भी खबर नहीं दी थी। हमने आकर 181 नंबर पर इसकी खबर दी तब कहीं जाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

इनका कहना है कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो