scriptखनन अधिकारी ने चार खननकर्ताओं के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज | Mining officer filed case against four miners | Patrika News

खनन अधिकारी ने चार खननकर्ताओं के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

locationललितपुरPublished: Jan 25, 2022 07:33:41 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

राजनैतिक संरक्षण के चलते जनपद में अवैध खनन का कारोबार चारों तरफ फल फूल रहा है। एक मामले में खानाधिकारी ने चार दबंगों के खिलाफ अवैध खनन करने और परिवहन से रोके जाने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज कराया है।

Mining officer filed case against four miners

Mining officer filed case against four miners

राजनैतिक संरक्षण के चलते जनपद में अवैध खनन का कारोबार चारों तरफ फल फूल रहा है। एक मामले में खानाधिकारी ने चार दबंगों के खिलाफ अवैध खनन करने और परिवहन से रोके जाने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज कराया है। दरअसल, यूपी-एमपी की सीमा पर बसे थाना बानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा कैलागुआं के आसपास के इलाकों में दबंग प्रवृत्ति के अवैध खननकर्ता अवैध खनन के कार्यों का खुलासा हुआ है।
रंगे हाथों पकड़ा

अवैध खनन की सूचना अधिकारी शशांक शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा को मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर खननकर्ताओं को अवैध खनन पर परिवहन करते रंगे हाथों धर दबोचा। जिसके बाद दबंग प्रवृत्ति के अवैध खननकर्ता दबंग मानवेन्द्र यादव ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दबंगई दिखाते हुए खनन अधिकारी के साथ जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
यह भी पढ़ें

पूर्व राज्यमंत्री के बेटे पर अपहरण का आरोप, सपा अध्यक्ष की गाड़ी के आगे मां ने की आत्मदाह की कोशिश, आरोपी से पूछताछ जारी

यह भी पढ़ें

सरोजनी नगर सीट को लेकर पति-पत्नी में तकरार, दयाशंकर सिंह बोले प्रोपेगेंडा कर रहीं स्वाति सिंह

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

खनन अधिकारी ने मौके से अपनी जान बचाकर भागना उचित समझा और जिसके बाद अधिकारी ने थाना बानपुर पुलिस को उक्त घटना के संबंध में एक शिकायती पत्र भी दिया। थाना बानपुर पुलिस ने खान अधिकारी की शिकायती पत्र पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 411, 353, 504, 506, 427 और 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x87bjwr
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो