scriptमंत्री उमा भारती ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, कहा – पानी की समस्या का होगा स्थाई समाधान | minister uma bharti visited lalitpur up | Patrika News
ललितपुर

मंत्री उमा भारती ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, कहा – पानी की समस्या का होगा स्थाई समाधान

मंत्री उमा भारती मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता व क्षेत्रीय सांसद अपने अल्प प्रवास दौरे पर जनपद आईं

ललितपुरJun 11, 2018 / 11:03 am

आकांक्षा सिंह

uma bharti

मंत्री उमा भारती ने कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, कहा – पानी की समस्या का होगा स्थाई समाधान

ललितपुर. मंत्री उमा भारती मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता व क्षेत्रीय सांसद अपने अल्प प्रवास दौरे पर जनपद आईं और यहां आकर उन्होंने ग्राम खिरिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र जाकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां से लौटने के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने स्वीकार किया कि ललितपुर जनपद वाकई पानी की कमी से जूझ रहा है। इसका कारण उन्होंने बताया कि जनपद में भीषण गर्मी पड़ने के कारण दो जेठ के माह पड़े हैं इसीलिए पूरे बुंदेलखंड में पानी की भीषण किल्लत हुई है और उसके ऊपर मानसून ने भी आने में देर कर दी।

मंत्री उमा भारती ने कहा कि हम अभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ इस विषय में बैठक करने वाली हूं। जबकि जब वह गर्मियों की शुरुआत में आई थी तो उन्होंने कहा था कि जनपद में पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। शासन और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां की है लेकिन उनके इस बयान के बाद भी पूरे जनपद में पेयजल के लिए त्राहि त्राहि मच गई लोगों को सड़कों पर पानी की मांग को लेकर उतरना पड़ा। राजनीतिक पार्टियां भी पीछे नहीं रहीं। आप पार्टी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में चौराहों पर प्रदर्शन कर शव यात्रा तक निकाली और कांग्रेस ने तो शव यात्रा निकालकर इच्छा मृत्यु की मांग भी कर डाली।

समस्या का होगा स्थाई समाधान

मंत्री उमा भारती ने कहा कि पेयजल मंत्रालय डायरेक्ट किसी भी राज्य के लिए कोई पैसा नहीं देता। राज्य सरकार अपना प्रस्ताव भेज कर अपना हिस्सा देती हैं और हम अपने हिस्सा देते हैं। राज्य सरकार अपना कैटेगराइजेशन तय करती है। उत्तर प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री और नीति आयोग ने पूरे बुंदेलखंड को अपने कैटेगराइजेशन पर लिया है। हम इसका स्थाई समाधान नहीं करना चाहते हम इसका स्थाई समाधान करेंगे जिसके लिए एक हवाई सर्वेक्षण होगा।


कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण

उन्होंने खिरियामिश्र स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा मंत्री को कृषि विज्ञान केन्द्र की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रयासों से जनपद की फसल सघनता 136 से 180 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। जनपद में बांधों के किनारे वाले क्षेत्रफल को मूंग उत्पादन के लिए तैयार किया जा रहा है तथा ऐसे स्थानों पर एक साथ पकने वाली प्रजाति सम्राट का वितरण किसानों के बीच किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में यह भी लाया गया कि केन्द्र पर छोटे कृषकों के समन्वित कृषि पद्यति के अन्र्तगत एक मॉड्यूल विकसित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत केन्द्र पर थारपारकर नस्ल की गाय लायी गयी है। साथ में एक उद्यान की नर्सरी विकसित की जा रही है। पानी की कमी को दूर करने के लिए तालाब विकसित किया गया है।

मंत्री ने केन्द्र के संचालित कार्यों की सराहना की और कहा कि यह केन्द्र श्रेष्ठ कार्य कर रहा है और उत्तम कार्य करने की अपेक्षा है। उन्होंने केन्द्र को आश्वस्थ किया कि उनकी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित किया जायेगा। जिसमें सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था तथा कृषक आवास का निर्माण प्रस्तावित है।


इस अवसर पर उनके साथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चैबे, जिलाध्यक्ष, रमेश सिंह लोधी, सहायक निदेशक प्रसार, उप निदेशक कृषि जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अभियंता सिंचाई विभाग एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो