ललितपुर

पति-पत्नी गए थे ड्यूटी पर, तभी घर आई बेटी ने उठा दिया यह खौफनाक कदम, वापस लौटने पर दिखा हैरान करने वाला मंजर

दोपहर बाद जब मां अपनी ड्यूटी से वापस लौट कर घर आईं और अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

ललितपुरDec 08, 2018 / 11:29 pm

Abhishek Gupta

Girl Suicide

ललितपुर. यूपी में लड़कियों के छेड़छाड़ के मामलों में कमी नहीं आ रही है। पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। इसका नतीजा यह है कि युवतियां खुद के साथ गलत करने को मजबूर हो रही हैं। ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला नेहरू नगर का है जहां शोहदों से परेशान एक युवती ने घर में अपने माता-पिता की गैरमौजूदगी में खौफनाक कदम उठा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी कीरत सिंह, जो वन विभाग में कार्य करते हैं, और उनकी पत्नी, जो आंगनवाड़ी में कार्यरत हैं, दोनों ही अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। शनिवार दोपहर बाद जब उनकी पत्नी अपनी ड्यूटी से वापस लौट कर घर आईं और अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। वही बगल में उसके पिता की लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी। मां को बेटी के बंदूक से गोली लगने व मारे जाने का अंदाजा लगाते देर नहीं लगी। हालांकि उसने आत्महत्या की है या उसे मारा गया है यह जांच जा विषय है। यह सब देख मां के होश उड़ गए। मृतका की माँ ने उसकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहे एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस को दिया गया था प्रार्थना पत्र-

मृतक की माँ ने बताया कि कोई लड़का उसकी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। बार-बार फोन करता था। जिसके सम्बन्ध में एक माह पूर्व पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था, मगर पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की थी। उस युवक की हरकत से मेरी बेटी लगातार परेशान रहती थी। वह धमकी देता था कि यदि घर पर किसी को बताया तो वह उसको जान से मार देगा और उसका घर उड़ा देगा। उसकी धमकी से मेरी बेटी लगातार परेशान रहती थी।
पुलिस ने जांच की शुरू-

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश विजेता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है। फिलहाल मृतका के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.