scriptकहीं सपा नेता की पत्नी को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, तो कहीं भाजपा नेता ने कर दी पार्टी से बगावत | nagar nikay election 2017 candidates detail lalitpur | Patrika News

कहीं सपा नेता की पत्नी को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी, तो कहीं भाजपा नेता ने कर दी पार्टी से बगावत

locationललितपुरPublished: Nov 06, 2017 09:17:33 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है।

Lalitpur News
ललितपुर. नगर निकाय चुनाव में तरह-तरह के राजनीतिक रंग देखने को मिल रहे हैं। ललितपुर में नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पैतरेबाजी चरम पर है। कोई पार्टी से टिकट मिल जाने पर उत्साहित है तो कोई टिकट न मिल पाने के बाद पार्टी को सबक सिखाने की तैयारी में है। इन सबके बीच कई दिलचस्प समीकरण भी देखने को मिल रहे हैं। ललितपुर में सपा नेता विजय सिंह बुंदेला उर्फ नाती राजा ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा तो कांग्रेस ने उनकी पत्नी यशोधरा राजे बुंदेला को ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का टिकट दे दिया।
कांग्रेस ने पालिका और पंचायतों पर घोषित किये प्रत्याशी

कांग्रेस से ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट हासिल करने के लिए कई पुराने पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। पार्टी ने सभी नामों को दरकिनार कर सपा नेता की पत्नी पर अपना भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत पाली के लिए अध्यक्ष पद पर संजीव चौरसिया, महरौनी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर रहीस खान और तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर शशि भूषण संज्ञा को प्रत्याशी घोषित किया है।
कई प्रत्याशियों ने सोमवार को किया नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी यशोधरा राजे बुंदेला ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतीश सुड़ेले की पत्नी संध्या सड़ेले ने समाजवादी पार्टी से नामांकन दाखिल किया। अलका जैन और रेखा पटेरिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।इससे पहले पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुशवाहा पत्नी के लिए पार्टी से बगावत करते हुए नामांकन दाखिल करा चुके हैं। फ़िलहाल इन सब समीकरणों के बीच ललितपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो