ललितपुर

नगर पालिका अध्यक्ष समेत पार्षदों ने खाई कसम

नगर के विकास के लिए हर समय सब कुछ समर्पित, पूजन विधान के साथ अध्यक्षा कुर्सी पर हुई आसीन.

ललितपुरDec 12, 2017 / 11:04 pm

Abhishek Gupta

Lalitpur Ceremony

ललितपुर. निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद जनपद में एक नगर पालिका अध्यक्ष और तीन नगर पंचायत अध्यक्षों समेत सभी पार्षदों का चयन हुआ था और उसके बाद उनकी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में जहां नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनी घनश्याम दास साहू के साथ सभी 26 पार्षदों ने ईमानदारी से नगर के विकास में अपनी भूमिका निभाने की कसम खाई, तो वही नगर पंचायत तालबेहट महरौनी और पाली में भी शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह शहर के धार्मिक स्थल तुवन सरकार के मैदान में संपन्न हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर की आम जनता भी शामिल हुई। गाजे बाजों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष का स्टेज पर आगमन हुआ। जिनका इंतजार भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सभी पार्षद और कार्यकर्ता पहले से ही कर रहे थे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनी घनश्यामदास साहू को शपथ अपर जिला अधिकारी योगेंद्र बहादुर ने दिलवाई तथा सभी पार्षदों को नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई।

पुख्ता रहे सुरक्षा के इन्तजाम-
शपथ ग्रहण की इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया था । शपथ ग्रहण स्थल पर कोतवाली पुलिस को तैनात किया गया था ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना कर सकें। हालांकि यह संभव नहीं था क्योंकि सारा मामला शांतिपूर्वक तरीके से चल रहा था ।
पूजन विधान के साथ कुर्सी पर आसीन हुई अध्यक्षा- शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पालिका अध्यक्ष रजनी घनश्याम दास साहू नगर पालिका परिषद गई जहां पर पूजन विधान के साथ ही वह कुर्सी पर आसीन हुई। उनके साथ उनके पति घनश्याम दास साहू कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। कुर्सी पर बैठने के बाद उन्होंने सभी का अभिवादन एवं धन्यवाद किया तथा कांफ्रेंस रूम में जाकर सभी पार्षदों से रूबरू हुई।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हम नगर के विकास के लिए वचनबद्ध है। नगर में स्वच्छता महत्वपूर्ण विषय है जिस पर पूरी तरीके से विचार कर स्वच्छता पर ध्यान दिया जाएगा। नगर की ऐतिहासिक धरोहर सुमेर तालाब का सौंदर्यकरण सबसे पहले किया जाएगा क्योंकि यह ऐतिहासिक व आस्था का अद्भुत संगम है और जहां लोगों की आस्था जुडी होती है वहां पर किसी भी तरह की चापलूसी और खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए। नगर की जनता के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं और हम नगर के विकास और लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर और उपलब्ध रहेंगे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.