scriptगरीबों के लिए मसीहा बने अधिकारी, लॉकडाउन में इस तरह कर रहे मदद | Officers help needy people in covid-19 times | Patrika News

गरीबों के लिए मसीहा बने अधिकारी, लॉकडाउन में इस तरह कर रहे मदद

locationललितपुरPublished: Mar 29, 2020 09:15:44 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए आगे आए अधिकारी

knkn

knkn

ललितपुर. कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगी दिया गया है। ऐसे में ललितपुर परियोजना अधिकारी राजीव शुक्ला ने गरीब व बेसहारा की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। गरीब लोगों को पांच किलो आटा, दो किलो चावल, एक किलो दाल, तेल, नमक, बिस्किट आदि देकर मदद की जी रहा है।
रेल्वे क्रासिंग के पास गरीब बेसहारा लोगों की लॉकडाउन के कारण आर्थिक व रोजी रोटी के संकट को देखते हुए नेहरू नगर चौकी इंचार्ज सन्दीप सिंह सेंगर ने मदद के लिये हाथ बढ़ाए। उन्होंने गरीब बेसहारा लोगों को 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो तेल, नमक का पेकेट, 12 बिस्किट के पुड़ा, हल्दी, धनिया, थालियां आदि बांटकर मदद की और कहा कि गरीब बेसहारा लोगों की भरपूर मदद की जाएगी। इस मौके पर नेहरू नगर पुलिस चौकी इंचार्ज सन्दीप सिंह सेंगर, कांस्टेबल स्वदेश कुमार, दीवानजी जावेद आलम, कांस्टेबल गोलू, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार चेतक बन उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो