scriptपुलिस ने पकड़ा लगभग 3 कुंटल गांजा, दो महिलाएं गिरफ्तार 2 व्यक्ति फरार | Police arrested two women with 3 kuntal ganja | Patrika News
ललितपुर

पुलिस ने पकड़ा लगभग 3 कुंटल गांजा, दो महिलाएं गिरफ्तार 2 व्यक्ति फरार

जनपद में गांजे की खेती धड़ल्ले से की जा रही है।

ललितपुरDec 12, 2017 / 11:58 am

Mahendra Pratap

ललितपुर. जनपद में गांजे की खेती धड़ल्ले से की जा रही है गांजे की खेती में लिप्त अपराधियों को न तो कानून का खौफ है और न ही उनके जिह्न में कानून का डर दिखाई देता है। जनपद में ऐसे कई स्थान हैं जहां पर पुलिस ने गांजा की खेती पकड़ी है। हाल ही में ताजा मामला जनपद के थाना नाराहट के गांव डोगरा खुर्द में सामने आया है।

नाराहट पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता

जब पुलिस ने इंस्पेक्टर महेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में लगभग आधा एकड़ में हो रही गांजे की खेती को पकड़ा। पुलिस ने गांजे की फसल जब कटवाई तो वह लगभग 3 कुंटल निकली अभी तक की यह सबसे बड़ी बरामदगी बताई जा रही है। पुलिस ने मोके से 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया व दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पकड़ी गईं महिलाएं बरखेड़ा वाली और चंदा को गिरफ्तार किया। साथ ही मिट्ठू और नंदू कुशवाहा मौके से फरार हुए। पुलिस सरगर्मी से फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। बरामद गांजे की बाजारू कीमत 3 लाख रु बताई जा रही है।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है गांजे की खेती

जनपद में कई जगहों पर गांजे की खेती पकड़े जाने के मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें कोतवाली महरौनी थाना सौजना और थाना नाराहट प्रमुख हैं। अभी कुछ महीनों पहले थाना नाराहट के डोंगरा कला गांव में भी गांजे की खेती पकड़ी गई थी जिसमें लगभग 1 कुंटल हरा गांजा बरामद हुआ था। जिस में गिरफ्तारी भी हुई थी और थाना सौजना में भी थाने के पास ही थाने का चौकीदार गांजे की खेती कर रहा था और उक्त गांजे को थाना सौजना पुलिस ने बरामद भी किया था। कोतवाली महरौनी के ग्राम लरगन में भी गांजे की खेती के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई थी। इस प्रकार जनपद में गांजे की खेती से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूचना मिलने पर पुलिस अपनी कार्रवाई जरुर करती है।

इनका कहना है

थाना नाराहट प्रभारी का कहना है कि गांजे की खेती में दो महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है और जो व्यक्ति फरार हैं उनकी तलाश में पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही है। जल्द ही उन लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी ।

Home / Lalitpur / पुलिस ने पकड़ा लगभग 3 कुंटल गांजा, दो महिलाएं गिरफ्तार 2 व्यक्ति फरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो