ललितपुर

पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

ट्रेन के आगे खड़े होकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

ललितपुरMar 12, 2019 / 07:07 pm

Karishma Lalwani

पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

ललितपुर. जनपद में एक महिला (सुधा साहू) ने रेलगाड़ी के आगे खड़े होकर खुदखुशी करने की कोशिश की। हालांकि, सही समय पर आकर उन्हें थानाध्यक्ष जीआरपी संजय कुमार सिंह व हमराही पुलिस इमामुद्दीन, शिवप्रसाद और सत्येन्द्रसिंह ने बचा लिया।
चेकिंग करने आई पुलिस की नजर पड़ी महिला पर

थानाध्यक्ष थाना जीआरपी संजय कुमार सिंह रेलवे स्टेशन ललितपुर में चैकिंग गस्त में मामूर थे। तभी उनकी नजर एक महिला सुधा पर पड़ी जो दौड़ती हुई ट्रेन की तरफ भागने लगी। वह आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आगे कूदने जा रही थी। महिला को आत्महत्या करने से बचाने के लिए पुलिस तुरंत दौड़ पड़ी।
घरेलू झगड़े से परेशान महिला

सुधा की जान बचाने के बाद उसे पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ की गयी। उसने बताया कि वह अपने पति और घरेलू झगड़े से परेशान है। उसने बताया कि पारिवारिक समस्याओं से आए दिन दो चार होते-होते वह मानसिक रूप से परेशान है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.