
भारतीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, सभी वर्ग के लोग हुए शामिल
ललितपुर. भारतीय जनता पार्टी ने 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन कर एकता का संदेश दिया। इस दौड़ में सभी धर्मों एवं सभी वर्गों के लोग शामिल रहे। रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में किया गया। इस दौड़ में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा सांसद पूर्व प्रतिनिधि प्रदीप चौबे के साथ श्रम रोजगार सेवायोजन राज्य मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ और बीजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी प्रसिद्ध ऐतिहासिक तुवन मंदिर से घंटाघर तक आयोजित की गई। घंटाघर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया।
दौड़ से सभी वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ना
हालांकि, इस भीड़ में ज्यादा लोग नहीं शामिल हुए थे। लगभग 100-150 प्रतिभागी इसमें शामिल रहे, जिसमें ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि सद्भावना दौड़ 'रन फॉर यूनिटी' के आयोजन का मकसद है कि सभी धर्मों व सभी वर्गों के लोगों को एक साथ जोड़ना। हम पूरे भारतवर्ष को एक साथ जोड़ना चाहते हैं। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति का अनावरण कर पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत की गौरव गाथा एवं उनकी गरिमा बिखेरेंगे।
Updated on:
31 Oct 2018 07:04 pm
Published on:
31 Oct 2018 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
