शिक्षा मित्रों के लखनऊ प्रस्थान की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया और ललितपुर रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसडीएम सदर महेश दीक्षित सीओ सिटी हिमांशु गौरव शहर कोतवाल भारत पांडे भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन पर मौजूद थे और आने जाने वाले यात्रियों की तलाशी ले रहे थे। पुलिस बल को देखते ही काफी शिक्षामित्र यहां-वहां जाने लगे। पुलिस ने लगभग एक दर्जन शिक्षामित्रों को हिरासत में लेकर ललितपुर कोतवाली पहुंचा दिया। वहीं तालबेहट से भी दो दर्जन से अधिक शिक्षामित्रों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।
रेलवे स्टेशन पर जब पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी शिक्षा मित्रों को खोज रहे थे, तब उन्होंने रेलवे स्टेशन से कुछ शिक्षामित्रों को गिरफ्तार किया मगर हैरत की बात यह रही कि इन में महिला शिक्षा मित्रों की संख्या बहुत कम थी। पकड़े गए शिक्षामित्रों में कई तो शिक्षामित्र पति पाए गए। वह अपनी पत्नी के बदले लखनऊ प्रदर्शन में जा रहे थे। मगर पुलिस ने उन्हें भी नहीं छोड़ा।
पुलिस द्वारा शिक्षामित्रों को लखनऊ जाने से रोकने के लिए देर रात तक ऑपरेशन शिक्षामित्र सर्च चलाया गया। ऑपरेशन देर रात तक चलाया गया।