इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह सुचारू चल रही है। यहां पर अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार चेकिंग और सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। समय-समय पर वन दूसरे रूप में भी निरीक्षण करते रहते हैं और कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की स्थिति का जायजा लेने के लिए वह भ्रमण कर रहे थे इसी बीच जनता को शांति का संदेश भी दिया।