ललितपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया बयान, कहा- यह 2022 चुनाव का रिहर्सल जैसा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम पहले से भी अधिक मतों से जीत कर उत्तर प्रदेश में पुनः अपनी सरकार बनाने वाले हैं।

ललितपुरMar 02, 2021 / 10:07 pm

Abhishek Gupta

Swatantra dev singh

कानपुर. ललितपुर में भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का रिहर्सल जैसा है और हम निश्चित रूप से पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की भांति पंचायत चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में हम पहले से भी अधिक मतों से जीत कर उत्तर प्रदेश में पुनः अपनी सरकार बनाने वाले हैं। चुनाव की तैयारियां हम लोग जोर-शोर से कर रहे हैं।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण करने के लिए बनी है। हमें भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर अग्रसर हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति को मिल रहा है और इससे भ्रष्टाचार पर रोक लग रही है। गांव, गरीब, किसान, शोषित, पीड़ित, वंचित, महिलाओं एवं युवाओं समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकारें काम कर रही हैं। उन्होंने लखनऊ में हाल ही में किए गए एक टेंपो चालकों के कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर एक टेंपो चालक ने मोदी जी की सरकार के लिए कहा कि यह सरकार अति उत्तम कार्य कर रही है और उसने उदाहरण दिया कि उसको एक पक्का आवास केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत मिला और जिसमें एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
प्रदेश महामंत्री और क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक काम करने वाली पार्टी है और हमें निरंतर कार्यक्रम करते हुए बूथ पर जाना है और धरातल पर काम करना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने पिछली कार्यसमिति के बाद से हुए कार्यक्रमों का वृत्त दिया तथा उन्होंने बताया कि लगभग सारे बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ गठन का सत्यापन हो चुका है और उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों एवं कार्य समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह रहे मौजूद-

बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने किया। प्रमुख रूप से मुख लाल पाल, अशोक राजपूत, अनीता गुप्ता, अनिल यादव, आनंद सिंह, शिव महेश दुबे, इंद्रपाल पटेल, पूनम द्विवेदी, जेपी अनुरागी, जयंती वर्मा, संजीव उपाध्याय, पवन प्रताप सिंह, पूनम संखवार, मोहित सोनकर, सुनील तिवारी, राजेश सिंह भदौरिया, मोहित पाण्डेय, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी, कमलेश सक्सेना, धर्मेंद्र गोस्वामी, सुनील कुशवाहा, गोविंद प्रजापति, राम कुमार द्विवेदी और अखिलेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Home / Lalitpur / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया बयान, कहा- यह 2022 चुनाव का रिहर्सल जैसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.