scriptतखत ग्रुप की पहल, अब गौरैया को मिलेगा शीतल जल | takhat group start pahal for gauraiya bird drinking water | Patrika News

तखत ग्रुप की पहल, अब गौरैया को मिलेगा शीतल जल

locationललितपुरPublished: May 14, 2019 07:45:26 am

वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से गौरैया चिडिय़ा को बचाने एवं उसे ठण्डा पानी मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से तखत ग्रुप ने घर-घर जाकर मिट्टी के जलपात्र का वितरण किया।

lucknow

तखत ग्रुप की पहल, अब गौरैया को मिलेगा शीतल जल

ललितपुर. वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी से गौरैया चिडिय़ा को बचाने एवं उसे ठण्डा पानी मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से तखत ग्रुप ने घर-घर जाकर मिट्टी के जलपात्र का वितरण किया। अभियान का शुभारंभ कैम्प कार्यालय पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को जलपात्र भेंट कर किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने तखत ग्रुप के जलपात्र वितरण की। भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये अन्य लोगों से भी पक्षियों के संरक्षण की दिशा में आगे आने की बात कही।


तखत ग्रुप सदस्यों ने सुबह साढ़े सात बजे कैम्प कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को जलपात्र सौंपा। इसके साथ ही अभियान का शुभारंभ सिविल लाइन से किया गया। यहां तखत ग्रुप ने घर-घर पहुंच कर मिट्टी के जलपात्र लोगों को हाथों में सौंपे। घर में जलपात्र लेकर पहुंचे सदस्यों का लोगों ने अभिनंदन किया तो वहीं लोगों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। घर से निकले बच्चों से तखत ग्रुप के सदस्यों ने जलपात्र के साथ टॉफियां भेंट करते हुये जलपात्र में गौरैया चिडिय़ा के लिए प्रतिदिन ठण्डा पानी भरने की बात कही। अभियान के प्रथम दिवस मोहल्ला सिविल लाइन, सिंचाई विभाग कालोनी, आजादपुरा, टौरिया, राजपूत कालोनी इत्यादि क्षेत्रों में करीब दो सैकड़ा से अधिक जलपात्रों का वितरण लोगों के घर-घर जाकर किया गया।

इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक, नीरज जैन गौना, अभय जैन, मज्जू सोनी, टिंकल हुण्डैत, अंकुश हफरासी, अफजुल रहमान, राजीव चौबे, अन्तू पारौल, प्रशान्त शुक्ला, रामकोटि, मनीष सिंघई, सुमेर जैन, विद्या मालवीय, सुनील जैन, राजेश दुबे, रिंकू बबेले, गौरव जैन, राहुल मोदी, अभिषेक जैन पुच्ची कबाड़ी, राजू सोनी, सुदामा मिश्रा, बृजेश लाला, अभिषेक दुबे, पुनीत शुक्ला, मनीष दुबे, मनीष फोटू, राजेश जोझिया, विक्की किलेदार, अमित लखेरा, वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो