scriptबरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत, मचा कोहराम | Two kids fell in water filled pit die in lalitpur | Patrika News

बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की हुई मौत, मचा कोहराम

locationललितपुरPublished: Aug 19, 2020 10:04:36 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

गांव में उस समय कोहराम मच गया जब बरसात के पानी से भरे एक गड्डे में दो मासूमों की गिरकर मौत हो गई।

kidsdie_1.jpg
ललितपुर. गांव में उस समय कोहराम मच गया जब बरसात के पानी से भरे एक गड्डे में दो मासूमों की गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया तो वही गांव का माहौल भी गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को गड्ढे से बाहर निकलवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। घटना थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी पारोन के स्थानीय गांव के मजरा दउवापुरा की है।
गांव के निवासी हरनाम कुशवाहा का 5 बर्षीय पुत्र रविन्द्र और उसकी बहन मीना पत्नी गनपत नवासी गढ़िया का 6 बर्षीय पुत्र मोनू घर के बाहर एक साथ खेल रहे थे। बरसात रुक-रुक कर हो रही थी तो वह खेल रहे थे। उसी समय वह घर से थोड़ी दूर चले गए। बाद में जब काफी देर तक वह वापस नहीं आए, तब परिजनों ने आसपास उनकी छानबीन की। घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में उनकी चप्पलें तैरती हुई दिखाई दीं तथा वहां की मिट्टी पर फिसलन भी बनी हुई थी। इससे अनुमान लगाया गया कि हो सकता है कि दोनों ही बच्चे खेलते खेलते गड्ढे में गिर गए हों।
तत्काल ग्रामीणों ने जब पानी से भरे गड्ढे में खोजबीन की तब दोनों ही बच्चे मृत अवस्था में उसमे से निकाले गए। इस घटना की सूचना थाना बार पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना बार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों ही मासूमों के शवों को बाहर निकलवाया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। इस घटना से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं गांव का माहौल भी गमगीन हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो