scriptकेंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया खुद को गलतियों का पुलिंदा, कहा मैं हमेशा गलतियां करती हूं | uma bharti comments on self says I always make mistakes | Patrika News

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया खुद को गलतियों का पुलिंदा, कहा मैं हमेशा गलतियां करती हूं

locationललितपुरPublished: Mar 05, 2019 07:45:16 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

अपने अल्प प्रवास पर जनपद आईं केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा गलतियां ही करती हूं

ललितपुर. अपने अल्प प्रवास पर जनपद आईं केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा गलतियां ही करती हूं। उमा भारती ने कहा कि अब कोई ऐसी योजना नहीं बची है जिसकी जरूरत बुंदेलखंड क्षेत्र को हो। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने वह सभी योजनाएं संचालित कर दी हैं जिनकी यहां जरूरत थी। अब योजनाएं इतनी जबरदस्त आ गई है कि अब कुछ बचा नहीं है। धरती से लेकर आकाश तक जल थल नभ की सारी योजना बुंदेलखंड में लागू कर दी गई है। जबकि हकीकत में ललितपुर शहर की आधी से ज्यादा आबादी बूंद बूंद पानी के लिए मोहताज है। बल्कि पानी के लिए कई बार धरना प्रदर्शन और अनशन तक किए गए हैं और आज भी स्थिति जस की तस है।
वर्षों से पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

शहर के नेहरू नगर में पिछले कई वर्षों से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है। गर्मियों के 4 माह इस क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा कष्टप्रद होते हैं। हर चुनावी सीजन में नेहरू नगर की पेयजल समस्या चुनावी मुद्दा भी बनती है। इसे सुलझाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने प्रयास किए मगर सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पेयजल के संबंध में एनओसी नहीं दे रहे हैं। इस बारे में उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर डीएम तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशित कर चुके हैं। मगर अभी तक एनओसी नहीं मिली। इसीलिए पेयजल की समस्या के समाधान के लिए सिचाई विभाग के खिलाफ नेहरू नगर में धरने पर बैठूंगी। उमा भारती ने मामले को संज्ञान में लाने के लिए ललितपुर के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को बाकायदा पत्र लिखकर कल से अनशन पर बैठने की बात कही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो