scriptसिंचाई विभाग के खिलाफ धरने पर बैठीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती | union minister uma bharti on protest against irrigation department | Patrika News

सिंचाई विभाग के खिलाफ धरने पर बैठीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती

locationललितपुरPublished: Mar 06, 2019 02:05:18 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

ललितपुर के नेहरू नगर में पिछले कई वर्षों से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची रहती है

uma bharti

सिंचाई विभाग के खिलाफ धरने पर बैठीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती

ललितपुर. शहर के नेहरू नगर में पिछले कई वर्षों से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची रहती है। गर्मियों के 4 माह इस क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा कष्टप्रद गुजरते हैं। यहां तक की छोटे चुनाव से लेकर बड़े चुनावों में भी यह नेहरू नगर चुनावी मुद्दा बन जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्थाई समाधान के लिए इस क्षेत्र को पेयजल योजना बनाई है। लेकिन ललितपुर का सिंचाई विभाग इस योजना को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे पा रहा है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई बार आदेश के बाद केंद्रीय सिंचाई मंत्री धर्मपाल केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय सांसद उमा भारती और जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देशों के बावजूद कोई असर नहीं पड़ा।
जिलाधिकारी को लिखा पत्र

हालत इतने बिगड़ गए कि ललितपुर झांसी की सांसद और मोदी मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री उमा भारती को सिंचाई विभाग के खिलाफ ललितपुर में धरने पर बैठने की धमकी देना पड़ी। उमा भारती ने जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को बाकायदा पत्र लिखकर अनशन पर बैठने की बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो