scriptबेटे के हत्थारे को सजा दिलाने की महिला ने की मांग | Woman demands punishment for son's killer | Patrika News

बेटे के हत्थारे को सजा दिलाने की महिला ने की मांग

locationललितपुरPublished: Sep 14, 2021 05:15:01 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

Woman demands punishment for son’s killer- देवरान गांव में एक महिला भूरी बाई के पति चंदन को दबंगों ने झूठे मामले में फंसा कर जेल भिजवा दिया था। भूरी बाई अपने घर पर अपने 9 वर्षीय और 11 वर्षीय दो बच्चों को घर छोड़कर अपने पति से मिलने जिला मुख्यालय पर स्थित जिला कारागार आई और पति से मिलकर जब लौट कर गई तो उसका 9 वर्षीय पुत्र विकेंद्र घर के पास लगे एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया।

Woman demands punishment for son's killer

Woman demands punishment for son’s killer

ललितपुर. देवरान गांव में एक महिला भूरी बाई के पति चंदन को दबंगों ने झूठे मामले में फंसा कर जेल भिजवा दिया था। भूरी बाई अपने घर पर अपने 9 वर्षीय और 11 वर्षीय दो बच्चों को घर छोड़कर अपने पति से मिलने जिला मुख्यालय पर स्थित जिला कारागार आई और पति से मिलकर जब लौट कर गई तो उसका 9 वर्षीय पुत्र विकेंद्र घर के पास लगे एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची थाना बार पुलिस ने मृतक के शव को उतार कर अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और इसे तत्कालीन थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने आत्महत्या करार दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह जेल में अपने पति से मिलने आई थी तब उसके विपक्षी राजाबाई और उसकी पुत्री प्रीती व पुत्र अंगद उसके घर आए और उत्पात मचाने लगे जिस पर उसके दोनों बेटों ने उन लोगों की हरकत पर विरोध जताया। जिसके बाद दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई और उक्त सभी लोगों ने मिलकर उसके पुत्र का तौलिए से गला घोट दिया और उसी तरह के सहारे पेड़ पर फंदा बनाकर उसे लटका दिया था कि हत्या को आत्महत्या साबित कर सकें। महिला ने यह भी बताया कि पेड़ की ऊंचाई इतनी है कि उसका 9 वर्षीय पुत्र पोस्ट पेड़ पर चढ़ा नहीं सकता तो फिर वह तो लिया का फंदा बनाकर पेड़ पर लटक कैसे गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो