scriptFortune ने जारी की अंडर 40 कारोबारियों की लिस्ट, अर्जुन बंसल और अंकिति बोस ने बनाई जगह | 2 indians add in Fortune list of under 40 candidate | Patrika News

Fortune ने जारी की अंडर 40 कारोबारियों की लिस्ट, अर्जुन बंसल और अंकिति बोस ने बनाई जगह

locationनई दिल्लीPublished: Oct 08, 2019 05:26:55 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

40 प्रभावशाली कारोबारियों की सूची जारी की
इंटेल कंपनी के उपाध्यक्ष को मिली जगह

bansal.jpg

नई दिल्ली। अमरीकी मैगजीन फॉर्च्यून ने बिजनेस क्षेत्र में 40 से कम आयु के 40 प्रभावशाली लोगों (40 अंडर 40) की वार्षिक लिस्ट में 2 भारतीय को शामिल किया है। फॉर्च्यून की 40 साल के अंदर के 40 प्रभावशाली लोगों की 2019 की लिस्ट में इन्टेल के वाइस प्रेजिडेंट (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर और एआई लैब) अर्जुन बंसल और फैशन प्लैटफॉर्म जिलिंगो की सीईओ एवं को-फाउंडर अंकिती बोस को जगह मिली है।


100 कर्मचारी हैं शामिल

रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 वर्षीय बंसल की टीम में करीब 100 कर्मचारी शामिल हैं जो अमरीका, इजरायल और पोलैंड में फैले हैं। उनके ये सहयोगी लगातार आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नॉलजी पर काम करते हैं और इन्टेल की सिलिकन चिप को ताजा एआई सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।


2016 में किया अधिग्रहण

इन्टेल की एक महत्वपूर्ण एआई परियोजना निर्वाणा द्वारा विकसित विशेष कंप्यूटर चिप है। निर्वाणा स्टार्टअप के को-फाउंडर बंसल ही थे। इन्टेल ने 2016 में इसका 2500 करोड़ में इसका अधिग्रहण किया था।


4 साल पहले शुरु किया स्टार्टअप

27 साल की बोस ने 4 साल पहले सिंगापुर बेस्ड स्टार्टअप शुरू किया था। उन्होंने यह स्टार्टअप तब शुरू किया था जब बैंकॉक के चातुचक बाजार घूमने के बाद उन्हें पता चला कि यहां के व्यापारियों के पास ऑनलाइन सामान बेचने का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। बोस के इस स्टार्टअप में आज 8 देशों में कर्मचारियों की संख्या 600 पर पहुंच चुकी है। उनकी कंपनी की वैल्यू 97 करोड़ डॉलर के आसपास है।।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो