scriptरेनोवेशन के बाद मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया का नया लुक, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे हैरान | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

रेनोवेशन के बाद मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया का नया लुक, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे हैरान

7 Photos
6 years ago
1/7

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी ना सिर्फ देश के सबसे अमीर व्यक्ति है। बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति में भी मुकेश अंबानी का नाम ही सबसे ऊपर हैं। इतना ही नहीं अगर बात मुकेश अंबानी के घर की जाए तो वो भी दुनियां के सबसे मंहगे और खूबसूरत घरों में से एक हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और श्लोका मेहता की सगाई हुई हैं। ऐसे में खबरे है की जल्द ही दोनों की शादी होने वाली हैं। शायद इसलिए ही नीता अंबानी ने अपने घर एंटीलिया का रेनोवेशन कराया हैं। नीता अंबानी ने रेनोवेशन के बाद की जो नई तस्वीरें शेयर की है वो इतनी खूबसूरत है की उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

2/7

मुुुुकेश अंबानी का घर मुंबई में है, इसका नाम एंटीलिया हैं। ये 27 मंजिला ऊंचा घर 'एंटीलिया' 400,000 स्‍क्‍वेयर फीट में बना है। बताया जाता है कि इसे बनाने में करीब 1200 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। हाल ही में फोर्ब्‍स ने सबसे महंगे घरों की लिस्ट में एंटीलिया को जगह दी थी।

3/7

2010 में बनकर तैयार हुए इस घर की देखरेख 600 इम्प्लॉई करते हैं। एंटीलिया के नीचे के शुरुआती 6 फ्लोर पार्किंग के लिए हैं। इनमें एक साथ 168 कारें पार्क हो सकती हैं। 7वें फ्लोर पर अंबानी फैमिली की कारों के लिए एक कार सर्विस स्टेशन भी है। पार्किंग के ऊपर वाले फ्लोर में 50 सीटर सिनेमा हॉल और उसके ऊपर आउटडोर गार्डन बना है।

4/7

वाइफ, बच्चों और मां के साथ अंबानी टॉप फ्लोर से ठीक नीचे वाले फ्लोर्स में रहते हैं। यहां सबके रहने के लिए सेपरेट फ्लोर है। मुकेश अंबानी के इस घर में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए 9 लिफ्ट लगी हैं।

5/7

मुकेश और नीता अंबानी के घर में 1 स्पा और मंदिर भी है। इसके अलावा योगा स्टूडियो, एक आइसक्रीम रूम और करीब तीन से ज्यादा स्विमिंग पूल हैं।

6/7

एंटीलिया वाकई में देखने योग्य है इसके अंदर एक थियेटर के अलावा तीन हेलिपैड भी मौजूद हैं। इसका आर्किटेक्चर लोट्स और सन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

7/7

एंटीलिया में 1 मंदिर और सोने की नक्काशी और चैण्डेलयर शीशों से बना हुआ एक बॉल रूम है। इसके अलावा एक योगा स्टूडियो और एक आइसक्रीम रूम। बताया जाता है कि एंटीलिया अटलांटिक महासागर से इंस्पायर हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.