script

आनंद महिंद्रा ने लोगों को दिया ‘बीबी चैलेंज’, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 06, 2019 05:08:17 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

गत 4 फरवरी को आनंद महिंद्रा ने एक फोटो ट्वीट किया। इस फोटो में एक माइलस्टोन पर ‘बीबी 2 किमी’ लिखा हुआ है। इसी फोटो को लेकर उन्होंने लोगों से अाग्रह किया है कि वो भी इस फोटो के लिए उन्हें एक कैप्शन सुझाएं।

Anand Mahindra

आनंद महिंद्रा ने लोगों को दिया ‘बीबी चैलेंज’, पूरा मामला जानकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

नर्इ दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन यानी आनंद महिंद्रा अपने कारोबार ही नहीं बल्कि ट्वीट को लेकर भी अक्सर चर्चाआें में रहते हैं। आए दिन उनके ट्विटर पोस्ट वायरल होते हैं। अब आनंद महिंद्रा का एक आैर ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह ट्वीट पढ़ने के बाद जरूर आपका दिल छू जाएगा।


दरअसल, गत 4 फरवरी को आनंद महिंद्रा ने एक फोटो ट्वीट किया। इस फोटो में एक माइलस्टोन पर ‘बीबी 2 किमी’ लिखा हुआ है। इसी फोटो को लेकर उन्होंने लोगों से अाग्रह किया है कि वो भी इस फोटो के लिए उन्हें एक कैप्शन सुझाएं। सबसे बेहतर कैप्शन सुझाने वाले को वो उन्हों महिंद्रा व्हीकल माॅडल का एक डाइकास्ट देने का घोषणा किया है। उन्होंने एेलान किया ये तोहफा दो बेहतरीन कैप्शन देने वाले लोगों को दिया जाएगा।

https://twitter.com/anandmahindra/status/1092423002723999744?ref_src=twsrc%5Etfw

इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, “इस फोटो में मुझे कर्इं हास्यास्पद कैप्शन की क्षमता दिखार्इ दे रहा है। किसी कैप्शन कम्प्टीशन किए हुए काफी दिन हो गया है। सबसे बेहतरीन कैप्शन देने वाले को दो डाइकास्ट महिंद्रा व्हीकल माॅडल दिया जाएगा। इसके लिए मैं अगले 48 घंटे तक ही एंट्री लूंगा।” हर बार की तरह ही इस बार भी उनके फाॅलोवर्स ने तरह-तरह के कैप्शन सुझाया है। एक शख्स ने तो लिखा हे ‘माइलस्टोन में दिखार्इ देने वाला यह आॅब्जेक्ट जितना दूर दिखार्इ दे रहा उससे कहीं नजदीक है।’

https://twitter.com/anandmahindra/status/1092675489586569216?ref_src=twsrc%5Etfw

आनंद महिंद्रा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, “मैं अपनी एक साल उम्र की पोती को बेबी सीट करने के लिए मदद कर रहा हूं आैर इसके बाद मुझे पूरी सच्चार्इ का पता चला है। मैं सभी वर्किंग महिलाआें को नमन करता हूं। हमें यह समझना चाहिए कि सभी महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा कहीं ज्यादा मेहनत करती हैं।”
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

ट्रेंडिंग वीडियो